Category Archives: आपकी आवाज, हमारी कलम

जनजातीय कार्य Minister के Khandwa जिले में विभागीय स्कूलों के 88 Teachers की एकसाथ पदस्थापना

जनजातीय कार्य मंत्री विजय शाह के खंडवा जिले में विभाग ने प्रदेशभर के विभागीय एकलव्य आदर्श आवासीय स्कूलों से बड़ी संख्या में तबादले कर पदस्थापना कर दी है। यह सभी तबादले खंडवा जिले के खालवा विकासखंड में ही किए गए हैं जिससे शिक्षकों में रोष है। स्कूलों के प्राचार्य, व्याख्याता, उच्च श्रेणी शिक्षक, उच्च-माध्यमिक शिक्षको की चार सूचियों में ये 88 शिक्षक स्थानांतरित किए गए हैं।

BJP प्रदेश अध्यक्ष की नई लाइन, कहा कि MLA या प्रदेश पदाधिकारी हो तो कभी दिखावा नहीं किया

मध्य प्रदेश भाजपा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने अपनी सोच को स्पष्ट करते हुए अपनी लाइन को बताने का प्रयास किया है। उन्होंने देश के प्रसिद्ध समाचार टीवी चैनल एनडीटीवी के एक कार्यक्रम में साफतौर पर कहा कि उन्होंने कभी अपने पद को गाड़ियों पर नहीं लिखा और जो लोग पद पाने की चाह में उनके होर्डिंग लगा रहे हैं वे बेकार का खर्च कर रहे हैं। देखना यह है कि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष की सोच पर कदम से कदम चलने के लिए भाजपा के कार्यकर्ता व नेता कितना चलते हैं। पढ़िये रिपोर्ट।

PM से CM की भेंट के बीच CS अनुराग जैन की राज्यपाल से मुलाकात महज संयोग या कुछ और….

मध्य प्रदेश से जुड़ी दो तस्वीरें आज चर्चा का विषय बनी हुई हैं। पहली दिल्ली में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात और दूसरी भोपाल में राजभवन में मुख्य सचिव अनुराग जैन की राज्यपाल मंगूभाई पटेल से भेंट संबंधी। यह महज संयोग रहा है कि प्रदेश के प्रशासनिक मुखिया जैन के स्थान नए अधिकारी के नाम पर जल्द मोहर लगने वाली है। पढ़िये रिपोर्ट।

1130 परिवारों को उजाड़ कर Housing Board माननीयों MP-MLA के लिए बना रहा आशियाना, रहवासियों का विरोध दरकिनार

मध्य प्रदेश गृह निर्माण मंडल जो अब मध्य प्रदेश गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के नाम से पहचाना जाता है, एकबार फिर पुनर्घनत्वीकरण के नाम शहर की 50 साल पुरानी 1130 परिवारों की बस्ती को उजाड़ने जा रहा है। कहा जा रहा है कि इस बस्ती को गिराकर हाउसिंग बोर्ड माननीयों यानी सांसद व विधायकों के लिए भोपाल में तीसरी जगह आशियाना बनाने जा रहा है। बस्ती के परिवारों को दरकिनार कर राज्य शासन की साधिकार समिति ने योजना को मंजूरी दे दी है और डीपीआर बनाए जाने की तैयारियां चल रही हैं। पढ़िये रिपोर्ट।

कांग्रेस का संगठन सृजन अभियान राजनीति का शिकार…दिग्गजों को किनारा करने विरोधियों को तव्वजोह

ढाई दशक से सत्ता से बाहर होने के बाद मध्य प्रदेश में कांग्रेस ने संगठन को मजबूत करने के लिए संगठन सृजन अभियान के माध्यम से जमीनी स्तर और नया नेतृत्व प्रदान करने के लिए जो प्रयास किया था, वह जिला अध्यक्षों की सूची आने के बाद लगता है कि अभियान राजनीति का शिकार हो गया है। कांग्रेस की गुटीय राजनीति के नेताओं को कमजोर करते हुए उनके विरोधियों को जिलों की कमान दे दी गई है तो अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महत्वपूर्ण पदों पर काम करने वालों को जिलों की जिम्मेदारी दी गई है। पढ़िये रिपोर्ट।

Sahara Group ने Madhya Pradesh की 72 करोड़ की संपत्ति बेचकर राशि SEBI के खाते में नहीं जमा की, रॉय परिवार पर FIR

सहारा ग्रुप ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद भी मध्य प्रदेश की अपनी संपत्तियों को बेचकर सेबी में राशि जमा करने के बजाय अपनी दूसरी संस्था के खाते में जमा कर ली। मध्य प्रदेश की आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (ईओडब्ल्यू) जांच एजेंसी ने अब सहारा परिवार के दो सदस्यों सहित तीन लोगों पर 72 करोड़ से ज्यादा की राशि की धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। पढ़िये रिपोर्ट।

MP BJP की सरकार-सत्ता भोपाल से दिल्ली तक एकसाथ, जोड़ी में दिल्ली में पहुंचे

मध्य प्रदेश में कुछ महीनों से सत्ता और संगठन के बीच जिस अंतर का अहसास कुछ घटनाक्रमों से नजर आ रहा था, लगता है कि वह विधायक हेमंत खंडेलवाल के प्रदेश बीजेपी की कमान संभालने के बाद दूर होता दिखाई दे रहा है। भोपाल में जिस गर्मीजोशी के साथ खंडेलवाल-मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की जोड़ी नजर आ थी वही जोश का दिल्ली में उनके साथ-साथ वरिष्ठ नेताओं के साथ मुलाकातों में अहसास हुआ है। पढ़िये भाजपा के मध्य प्रदेश में सत्ता-संगठन की जुगलबंदी पर रिपोर्ट।

BJP प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव की अधिसूचना जारी, सस्पेंस बरकरार, ताजपोशी की चर्चाओं में कई Leader

मध्य प्रदेश में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा का कार्यकाल समाप्त होने के कई महीनों बाद अब नए अध्यक्ष के चुनाव के लिए अधिसूचना जारी हो चुकी है मगर 36 घंटे पहले तक सस्पेंस बरकरार है। नए अध्यक्ष की ताजपोशी के लिए केंद्रीय नेतृत्व ने भले ही नाम तय कर रखा हो मगर कयासों का दौर ऐसा चल रहा है कि कई नेताओं के नाम चर्चा में आ चुके हैं और जिनके नाम चर्चा में हैं, वे न सही मगर उनके समर्थकों के सीने में खुशी हिचकोले ले रही है। आईए पढ़िये भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव और इस पद की दौड़ में चर्चा में आए नामों पर रिपोर्ट।

लक्ष्मण सिंह ने राहुल गांधी को कहा, तुम क्या जानो बारात का घोड़ा कैसे चलता है तुम्हारी बारात ही नहीं निकली

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस से राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह के अनुज पूर्व सांसद व पूर्व विधायक लक्ष्मण सिंह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को कहा है कि तुम क्या जानो बारात का घोड़ा कैसे चलता है, तुम्हारी तो शादी ही नहीं हुई। लक्ष्मण सिंह ने राहुल गांधी के खिलाफ और भी बहुत बोला है जिसके बारे में आपको विस्तार से हम अपनी इस रिपोर्ट में बता रहे हैं। यह भी हम बता रहे हैं कि लक्ष्मण सिंह कौन हैं और उनका राजनीतिक केरियर कैसा रहा है।

पुलिस अफसरों की कथित लव स्टोरी में पिता दामाद के पक्ष में उतरा, डीएसपी बेटी ने पिता को पुलिस से पिटवाया

पुलिस जहां पारिवारिक मामलों को सुलझाने के लिए महिला थाने-परामर्श केंद्र में काउंसलरों से पति-पत्नी के विवादों को हल कराती है, वहीं उसी खाकी वर्दी को पहनकर विवादों को निपटाने वाली पुलिस के दो अधिकारियों की कथित लव स्टोरी में एक पिता दामाद के पक्ष में खड़ा हो गया। बेटी ने अपने पिता को ही पुलिस वालों से पिटवाया जिसका वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। पढ़िये खाकी वर्दीधारियों की कथित लव स्टोरी में कलयुगी बेटी का घिनौना कृत्य।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today