-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
34 व्यापारिक संगठनों ने भाजपा के दृष्टि पत्र के सुझाव दिए
भारतीय जनता पार्टी द्वारा विधानसभा चुनाव 2018 के ” दृष्टिपत्र ” (घोषणा पत्र) हेतु पुरे प्रदेश में सुझाव संवाद कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। इसी तारतम्य में शनिवार को समिति के प्रदेश सदस्य गोविन्द मालू की उपस्थिति में व्यापारी वर्ग हेतु सुझाव संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें 100 से ज्यादा संगठनों के प्रतिनिधियों ने अपने सुझाव पेश किए।मीडिया प्रभारी सचिन सक्सेना के अनुसार पुरे प्रदेश में विभिन्न स्थानों पर विभिन्न वर्गों के लिए आयोजित इस कार्यक्रम के माध्यम से प्रदेश के विकास में प्रदेश के हर वर्ग की सहभागिता सुनिश्चित हो सके ये इसी का प्रयास है , कार्यक्रम में व्यापारी संस्थाओं के लगभग 100 से ज्यादा प्रतिनिधि शामिल हुए जिन्होंने अपने क्षेत्र में सरकार के द्वारा किये जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए मोखिक एवं लिखित रूप में अपने अपने सुझाव भी प्रेषित किये! श्री गोविन्द मालू ने इस अवसर पर अपनी बात रखते हुए कहा की ये भाजपा शासन में ही हुआ है की इस प्रकार से कोई राजनैतिक संगठन जनता की बिच पहुँचकर विभिन्न वर्गों से अपने घोषणापत्र हेतु सुझाव ले रहा है , क्योंकि सभी वर्गों का राजनीति में समाहित होना राजनैतिक शुचिता एवं पारदर्शिता हेतु आवश्यक है , हम जनता की आवाज सुनने हेतु जनता के बिच निकले है इसलिए इस संवाद कार्यक्रम नाम दिया गया है ! श्री मालू ने कहा की भाजपा लोकतान्त्रिक मूल्यों में विश्वास करती है ,पूर्ववर्त्ती सरकारों में पंचवर्षीय योजना बनती थी जो कभी पूरी नहीं हो पाती थी ! हम जनता की दृष्टी से देखते है हम घोषणा नहीं करते संकल्प लेते है , बीमारू मध्यप्रदेश से विकासशील मध्यप्रदेश की और बढ़ने का और अब हमारी दृष्टी समृद्ध मध्यप्रदेश की और है , इस हेतु जनता की दृष्टी से हम इस नव संकल्प को पूरा करेंगे , जनाभिमुख राजनीती कर लोगों से सतत संवाद रखने का मिल के पत्थर का शिलान्यास भाजपा ने ही स्थापित किया है इसलिए हम मेशा जनता से ही सुझाव लेकर प्रदेश के विकास हेतु उसे क्रियान्वित कर श्रेष्ट जनसेवक की भूमिका का निर्वाह करते है ! नए सुधार का संक्रमण काल थोड़ी पीड़ा देता है परन्तु बाद में वो व्यपार को समृद्धि प्रदान करते है ! भाजपा ये मानती है की हमारे विकास का सपना व्यापर उद्योग में तरक्की के बिना संभव नहीं है !
उपरोक्त कार्यक्रम में व्यापारी वर्ग से राधेश्याम त्रिपाठी दवा व्यवसायी , श्री अतित अग्रवाल लघु उद्योग भारती ,श्री श्याम झालानी ऑटो डील व्यवसायी ,श्री प्रकाश आच्छा बर्तन व्यापारी , संजय अग्रवाल किराना एसोसिएशन सहित कई व्यापारी संगठन के प्रतिनिधियों ने संवाद सुझाव कार्यक्रम में उपस्तिथ होकर अपने सुझाव दृष्टीपत्र हेतु प्रेषित किये !
इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से नगर भाजपा जिलाध्यक्ष श्री विवेक जोशी , श्री सुरेश गिरी , सचिन सक्सेना , श्री विजय अग्रवाल मंचासीन रहे ! कार्यक्रम का सञ्चालन श्री मयूर अग्रवाल ने किया एवं आभार कार्यक्रम संयोजक श्री वासु केसवानी ने माना !




Leave a Reply