30अक्टूबर को भोपाल आएगा संपूर्ण क्रांति रथ

30 अक्टूबर को संपूर्ण क्रांति रथ भोपाल आएगा। रथ में एफडीआई रिटेल से होने वाले नुकसान की जानकारी व्यापारियों को देगा। संपूर्ण क्रांति रथ होशंगाबाद से होते हुए भोपाल में प्रवेश करेगा। कैट के प्रदेश प्रवक्ता विवेक साहू ने जानकारी देते हुए बताया की रथ होशंगाबाद से होता हुआ मंडीदीप मिसरोद बरखेड़ा पिपलानी इंद्रपुरी अन्ना नगर चेतक ब्रिज सात नंबर स्टॉप 6 नंबर स्टॉप 5 नंबर स्टॉप दो नंबर स्टॉप 1250 से होता हुआ माता मंदिर न्यू मार्केट रोशनपुरा लाल परेड ग्राउंड लिली टॉकीज काली मंदिर सुल्तानिया हॉस्पिटल सेंट्रल लाइब्रेरी इतवारा आजाद मार्केट हनुमानगंज जनकपुरी सिंधी मार्केट भवानी चौक सोमवारा इमामी गेट लालघाटी बैरागढ़ होते हुए सीहोर सुजालपुर देवास होते हुए इंदौर पहुंचेगा!
साहू ने जानकारी देते हुए बताया कि सम्पूर्ण क्रांति रथ को कैट के कोऑर्डिनेटर्स एवं एफएमसीजी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री दरिया सील पाटील विशेष रूप से रथ को लेकर भोपाल पधार रहे है उनकी अगवानी करने के लिए एफएमसीजी के प्रदेश अध्यक्ष सुनील 501महामंत्री मनीष अग्रवाल सुनील जैन एच ओ होशंगाबाद पहुंच चुके हैं रत सुबह 10:30 बजे भोपाल पहुंच जाएगा जिस के स्वागत के लिए कैट के प्रदेश अध्यक्ष कैलाश अग्रवाल राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राधेश्याम महेश्वरी प्रवक्ता विवेक साहू जिला अध्यक्ष रामबाबू शर्मा भोपाल में अगवानी करेंगे एवं रथ का व्यापारी संस्थाओं के द्वारा जगह जगह स्वागत किया जाएगा संपूर्ण क्रांति रथ देश के सभी प्रदेशों से 22500 किलोमीटर की यात्रा करते हुए वापस 15 दिसंबर को दिल्ली पहुंचेगा!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today