-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
24 आईएएस अफसरों के तबादले, होशंगाबाद सहित चार कलेक्टर बदले
राज्य़ शासन ने सोमवार की रात को 24 अाईएएस अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए हैं। ग्वालियर, होशंगाबाद, खरगोन और शहडोल जिलों के कलेक्टर बदले गए हैं तो भोपाल नगर निगम मेंबस नए कमिश्नर की पदस्थापना की गई है।जारी आदेश के मुताबिक दीपक खांडेकर को प्रोफेशनल एक्जामिनेशन बोर्ड का चेयरमैन बनाया है तो अनिरुद्ध मुखर्जी की प्रमुख सचिव योजना और आर्थिक सांख्यिकी और डॉ. एमके अग्रवाल मुरैना के कमिश्नर बनाए गए हैं। नरेश कुमार पाल को गृह सचिव और रवींद्र कुमार मिश्रा को सदस्य राजस्व मंडल ग्वालियर बनाया है। शेखर वर्मा को संचालक भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास, अशोक कुमार वर्मा को ग्वालियर कलेक्टर, राहुल जैन को संचालक नगर एवं ग्राम निवेश, अजय कुमार शर्मा को अपर सचिव स्कूल और आशकृत तिवारी को अपर आयुक्त नर्मदापुरम संभाग, बीएम जामोद उप सचिव स्कूल शिक्षा, नागरगोजे मदन विभीषण उप सचिव गृह, रामराम भोंसले अपर आयुक्त सागर संभाग, बेला देवश्रि शुक्ला उप सचिव उच्च शिक्षा, प्रियंका दास होशंगाबाद कलेक्टर, अविनाश लवानिया आयुक्त नगर निगम भोपाल, अभिषेक सिंह मुख्य कार्यपालन अधिकारी भोपाल दुग्ध सहकारी संघ, अनुभा श्रीवास्तव शहडोल कलेक्टर, शशिभूषण सिंह खरगोन कलेक्टर, तरुण राठी उप सचिव पीडब्ल्यूडी, भास्कर लक्षकार उप सचिव श्रम, छोटे सिहं उप सचिव महिला एवं बाल विकास, बसंत कुर्रे अपर आयुक्त वाणिज्यिक कर इंदौर और सरिता बाला ओम प्रजापति को उप सचिव पीएचई बनाया है।




Leave a Reply