हॉकी अकादमी के बच्चों ने लहराया जीत का परचम

मध्यप्रदेश में संचालित हॉकी अकादमी के सब-जूनियर (17 वर्ष से कम उम्र) बच्चों ने प्रदेश का नाम फिर से रोशन किया है। दो अलग-अलग प्रतियोगिताओं में मध्यप्रदेश हॉकी अकादमी के सब-जूनियर खिलाड़ियों ने पहला स्थान प्राप्त किया है।खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया ने आज टी.टी. नगर स्टेडियम में विजेता खिलाड़ियों से मुलाकात की। खेल मंत्री को जानकारी दी गई कि पूना (महाराष्ट्र) में 1 अक्टूबर से 7 अक्टूबर के दौरान आयोजित अंडर-16 एसएनवीपी ऑल इण्डिया हॉकी प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश ने फाइनल में दिल्ली की टीम को 4-1 के गोल से हराया। इस प्रतियोगिता में लगभग 16 टीमों ने भाग लिया था।इसके अतिरिक्त 9 अक्टूबर से 22 अक्टूबर तक नई दिल्ली में आयोजित 35वीं सब-जूनियर नेहरू हॉकी प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश हॉकी अकादमी की टीम ने गुरु गोविन्द हॉस्टल लखनऊ की टीम को 5-1 से गोल से हराकर जीत हासिल की। नेहरू कप में कुल 12 टीमों ने शिरकत की थी। कोच डॉ. हबीव हसन के नेतृत्व में टीम ने यह जीत हासिल की।खेल मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया ने दोनों टूर्नामेंट में चैम्पियन बनने की खुशी जाहिर करते हुए कहा कि हमें इस बात का गर्व है कि प्रदेश की हॉकी अकादमी के न सिर्फ सीनियर खिलाड़ी अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर अपना जौहर दिखा रहे हैं बल्कि अब सब-जूनियर टीम भी अपने कदम अन्तर्राष्ट्रीय स्तर के लिए बढ़ा रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today