-
दुनिया
-
बागेश्वर सरकार की ज़िंदगी पर शोध करने पहुची न्यूजीलैंड के विश्वविद्यालय की टीम
-
Rahul Gandhi ने सीजफायर को BJP-RSS की सरेंडर की परंपरा बताया, कहा Modi करते हैं Trump की जी हुजूरी
-
ऑपरेशन सिंदूर ने बताया आतंकवादियों का छद्म युद्ध, प्रॉक्सी वॉर नहीं चलेगा, गोली चलाई जाएगी तो गोले चलाकर देंगे जवाब
-
मुंबई-दिल्ली एक्सप्रेस-वे पर कामलीला, नेताजी की महिला शिक्षक मित्र संग आशिकी का वीडियो वायरल
-
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा आंबेडकर संविधान जलाना चाहते थे, मनुस्मृति को तो गंगाधर सहस्त्रबुद्धे ने जलाया
-
हर माह छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण करवाया जाये
राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने कन्या आश्रम की छात्राओं से मन लगाकर पढ़ने को कहा है। उन्होंने कन्या आश्रम की छात्राओं का प्रति माह स्वास्थ्य परीक्षण करवाये जाने के भी निर्देश दिये हैं। राज्यपाल श्रीमती पटेल आज होशंगाबाद जिले के पचमढ़ी में कन्या आश्रम की छात्राओं को संबोधित कर रही थीं। राज्यपाल श्रीमती पटेल ने अपने जीवन के अनुभव छात्राओं से साझा करते हुए बताया कि उन्हें प्राथमिक शिक्षा के लिये अपने गाँव से 300 किलोमीटर दूर जाना पड़ता था। जिस माध्यमिक स्कूल में उनका दाखिला करवाया गया था। वहाँ 800 लड़कों के बीच में वे अकेली लड़की थीं। राज्यपाल ने छात्राओं से सामान्य ज्ञान के सवाल भी पूछे। छात्राओं ने राज्यपाल के सवालों के सही उत्तर दिये।कन्या आश्रम की छात्राओं ने राज्यपाल को कविताएँ सुनाईं, उनके समक्ष छत्तीसगढ़ी गीत पर नृत्य की प्रस्तुति दी। छात्राओं ने राज्यपाल के समक्ष सूर्य-नमस्कार भी करके दिखाया। इस मौके पर विधायक श्री ठाकुरदास नागवंशी ने आवासीय विद्यालय को कक्षा-12 तक किये जाने के प्रस्ताव की जानकारी से राज्यपाल को अवगत कराया। राज्यपाल ने कहा कि वे इस प्रस्ताव के संबंध में अपनी ओर से विशेष प्रयास करेंगी। राज्यपाल श्रीमती पटेल ने छात्राओं को फलों की टोकरियाँ और चाकलेट भेंट की। छात्राओं ने राज्यपाल को आदिवासी प्रतीक-चिन्ह भेंट किये। कलेक्टर श्री अविनाश लावनिया ने कन्या आश्रम के बारे में जानकारी दी। राज्यपाल ने इसके बाद पचमढ़ी स्थित राजभवन और बाईसन लॉज का भ्रमण किया। उन्होंने सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के वन्य-जीव संग्रहालय का अवलोकन किया।
Leave a Reply