-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
हम थियेटर ग्रुप की 71 दिवसीय नाट्य प्रशिक्षण कार्यशाला में ‘पॉपकार्न’ का मंचन
पत्रकार भवन में चल रही हम थियेटर ग्रुप की 71 दिवसीय नाट्य प्रशिक्षण कार्यशाला के समापन अवसर पर आगामी 10 सितंबर को जहां ये कलाकार 2 नाटकों की प्रस्तुति देंगे। वहीँ 11 सितंबर को ग्रुप के निर्देशक बालेन्द्र सिंह बालु अपनी एकल प्रस्तुति ‘पॉपकार्न’ का मंचन करेंगे। हम के प्रवक्ता ने बताया कि 71 दिवसीय वर्कशॉप में नवोदित कलाकारों ने थियेटर की बारीकियों को जाना। यहां उन्होंने आंगिक और देह गतियों का प्रशिक्षण लिया। स्पीच, संगीत,माइम, मेकअप, कॉस्टयूम, improvization और थियेटर गेम्स की ट्रेनिंग ली।
ग्रुप के निदेशक बालेन्द्र सिंह बालू ने जहां अभिनय के सभी रसों की बारीकियां समझाई वहीँ मॉरिस लाजरस, रविलाल सांगडे,अनूप जोशी बँटी, अनिल संसारे, सादत भारती, रवि अर्जुन और योगेश तिवारी वीरू इन कलाकारों की प्रतिभा संवारने में जुटे हुए हैं।
समारोह के पहले दिन10 सितंबर को तीन प्रस्तुतियाँ होगी , प्रथम प्रस्तुति नाटक “ऐसिड अटैक ” बालेंद्र सिंह के निर्देशन में होगी उसके पश्चात निधी बर्मन द्वारा कथक एवं मनीष रैकवर और सिमरन बहल द्वारा भरतनाट्यम् की जुगलबंदी पेश की जाएगी , और अंत में शहीद चंद्रशेखर आज़ाद पर लघु नाटक बालेंद्र सिंह के निर्देशन में किया जाएगा ।
दूसरे दिन 11 सितम्बर को आशीष पाठक के निर्देशन और बालेंद्र सिंह के अभिनय से सज़ा एकल नाटक “पोप्कोर्न” का मंचन किया जाएगा । सभी प्रस्तुतियाँ शाम 7 बजे से शहीद भवन में होंगीं , प्रवेश निशुल्क है ।




Leave a Reply