सीधी-रीवा सड़क पर मोहनिया टनल के ऊपर से जा रही बाणसागर नहर फूटी, देखिये कैसे दृश्य बना
Friday, 1 September 2023 12:38 PM adminNo comments
मध्य प्रदेश के सीधी-रीवा मार्ग पर बनी मोहनिया टनल के ऊपर से जा रही उत्तर प्रदेश की बाणसागर नहर फूट गई जिससे आसपास कई किलोमीटर तक पानी लबालब भर गया। कांग्रेस विधायक और पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल ने इस घटना की हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज से जांच कराने की मांग की है। देखिये कैसा नजारा बना।
विधायक एवं पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल ने कहा है कि सीधी-बाणसागर की उप्र नहर टूटने क्षतिग्रस्त होने से हजारों गैलन पानी बह गया है। यह पानी मोहनिया टनल में तीव्र गति से घुसा। पटेल ने इस घटना को भ्रष्टाचार का उदाहरण बताया। इस जनधन के आपराधिक दुरुपयोग के लिए भाजपा सरकार ही दोषी है। यह जांच का विषय है की टनल निर्माण से नहर कैसे क्षतिग्रस्त हुई ? इसकी निष्पक्ष एवं स्वतंत्र जांच किसी हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज से कराई जाए।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि सनातन संस्कृति के 16 संस्कारों में पाणिग्रहण संस्कार का विशेष महत्व है। यह संस्कार ही परिवार परंपरा की निरंतरता का आधार बनता है। पाणिग्रहण संस्कार का संत - 28/12/2025
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष, श्रद्धेय कुशाभाऊ ठाकरे की पुण्यतिथि पर सादर श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि नैतिकता, आदर्श व सिद्धांतों के - 28/12/2025
राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री मनोज श्रीवास्तव ने बताया है कि नगरीय निकाय एवं पंचायत उप निर्वाचन की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। उप निर्वाचन के लिए मतदान 29 दिसंबर को होगा। सचिन राज्य निर्वा - 28/12/2025
पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री ( स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने रविवार को आनंद नगर स्थित मिल्खा सिंह मैदान में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का - 28/12/2025
Leave a Reply