सागर में नाबालिग से रेप के आरोपी को फांसी की सजा

सागर जिले के खुरई में 9 वर्षीय नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के बाद निर्मम हत्या के मामले में अदालत ने आरोपी को फांसी की सजा सुनाई है। करीब 14 महीने पहले हुई इस घटना में आरोपी को परिजनों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा था।बताया जाता है कि खुरई में नौ साल की लड़की के साथ 21 वर्षीय सुनील आदिवासी ने 13 अप्रैल 2017 को उजनेट गांव में एक खेत में दुष्कर्म के बाद मार डाला था। उसने दुष्कर्म के बाद हत्या करके लाश को बोरी में बंद कर दिया था। बच्ची के परिजन उसे तलाश करते हुए उसी झोपड़ी के पास पहुंचे तो सुनील वहां से भागने लगा तो सबने मिलकर उसे पकड़ लिया। इसके बाद घटना का पता चला था। मामले में द्वितीय अपर सत्र न्यायाधीश सुमन श्रीवास्तव की अदालत में सुनवाई के दौरान सुनील को फांसी की सजा सुनाई गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today