सर्जिकल स्ट्राइक की वर्षगांठ पर पूर्व सैनिकों का सम्मान

भारतीय जनता पार्टी 29 सितंबर को पूरे प्रदेश में सर्जिकल स्ट्राइक दिवस का आयोजन करेगी। इस दिन पूर्व सैनिकों के सम्मान सहित अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय, पं. दीनदयाल परिसर भोपाल में प्रात 11 बजे सर्जिकल स्ट्राइक दिवस पर पूर्व सैनिकों के शौर्य के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद श्री राकेश ंिसह, जिला अध्यक्ष श्री सुरेन्द्रनाथ सिंह, सांसद श्री आलोक संजर सहित पार्टी के पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।
भारतीय सेना ने 29 सितम्बर, 2016 को पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में घुसकर सर्जिकल स्ट्राइक करते हुए कई आतंकी ठिकानों, लॉंचिंग पेड को तबाह कर दिया था और दर्जनों आतंकियों को मार गिराया था। भारतीय सेना के इस पराक्रम के लिए भारतीय जनता पार्टी द्वारा 29 सितम्बर को सर्जिकल स्ट्राइक दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। इस दिन प्रदेश भर में पूर्व सैनिकों के अभिनंदन के साथ-साथ शहीदों के परिजनों का सम्मान और उनकी प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया जाएगा। इसके अलावा विचार गोष्ठियों का आयोजन भी किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today