-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
सरकारी मेडिकल कॉलेजों के जूनियर डॉक्टर हड़ताल से लौटे
प्रदेशभर के सरकारी मेडिकल कॉलेजों के जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म हो गई है। जुड़ा ने हड़ताल खत्म करने का एलान किया है। हालांकि जुडा की मांगों पर कोई फैसला नहीं हुआ है। भोपाल सहित जबलपुर और रीवा मेडिकल कॉलेजों में जूनियर डॉक्टर काम पर वापस लौट आए हैं। शुक्रवार को जूनियर डॉक्टर मुख्यमंत्री निवास पर मुख्यमंत्री से मिलने गए थे। वहां उन्होंने सीएम को अपना पक्ष बताया और आंदोलन वापस लेने का एलान किया। गौरतलब है कि हड़ताल के कारण सभी मेडिकल कॉलेजों में स्वास्थ्य सेवाओं का बुरा हाल हो गया था।
जूनियर डॉक्टरों का दावा है कि अपर मुख्यसचिव आरएस जुलानिया के आश्वासन के बाद हड़ताल वापस लेने की घोषणा की गई है। मगर अभी इसका खुलासा नहीं हुआ कि उनकी मांगों पर क्या फैसला हुआ। सूत्र बताते हैं कि जो जूनियर डॉक्टर निष्कासित किए गए हैं, उनका निष्कासन वापस ले लिया जाएगा।




Leave a Reply