समग्र पोर्टल से जुड़े ढ़ाई करोड़ लोग

पंचायत एवं ग्रामीण विकास, नि:शक्तजन कल्याण एवं सामाजिक न्याय मंत्री श्री गोपाल भार्गव ने कहा है कि ‘समग्र सामाजिक सुरक्षा कार्यक्रम’ के माध्यम से प्रदेश के ढ़ाई करोड़ लोग लाभान्वित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि पोर्टल को सतत् मॉनिटरिंग और अपडेशन का कार्य किया जाना चाहिए।

मंत्री श्री भार्गव ने कहा है कि समग्र सामाजिक सुरक्षा कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन के लिये प्रदेश के समस्त परिवारों व सदस्यों का डाटावेस तैयार किया जा रहा है। समग्र पोर्टल के माध्यम से समाज के सबसे कमजोर निर्धन वर्ग, वृद्ध, पंजीकृत श्रमिकों, नि:शक्तजन, कन्याओं, विधवाओं, परिपक्त महिलाओं, निराश्रित व्यक्तियों को चिन्हित किया गया है। इन्हें पात्रतानुसार शासन की विभिन्न योजनाओं से जोड़ा गया है। उन्होंने बताया कि ‘समग्र’ के माध्यम से 9 विभागों की 30 प्रकार की छात्रवृत्तियों के लिए एक करोड़ 45 लाख बच्चों का डाटावेस तैयार किया गया, जिनमें से पात्र 86 लाख 64 हजार बच्चों को छात्रवृत्ति प्रदान की जा रही है। इसी प्रकार एक करोड़ 14 लाख परिवारों के 5 करोड़ 34 लाख सदस्यों को खाद्यान का आवंटन निर्बाध रूप से किया जा रहा है। समग्र पोर्टल का सर्वाधिक महत्वपूर्ण रोल सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं में दर्ज किया गया है। 36 लाख 61 हजार हितग्राहियों को 116 करोड़ रूपये की पेंशन प्रति माह प्रदान की जा रही है। इन योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों को निर्बाध रूप से प्राप्त होता रहे, इसके लिये पोर्टल में अपडेशन कार्य निरंतर कार्य किये जाने की आवश्यकता है। 2 वर्षों से लगातार नेशनल अवार्ड समग्र सामाजिक सुरक्षा कार्यक्रम के तहत ‘समग्र पोर्टल’ को भारत सरकार द्वारा लगातार 2 वर्ष 2015-16 और 2016-17 में राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today