-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
सप्रे संग्रहालय द्वारा राज्य स्तरीय पत्रकारिता पुरस्कार घोषित
माधवराव सप्रे समाचार पत्र संग्रहालय एवं शोध संस्थान द्वारा 15 पत्रकारों को राज्य स्तरीय पुरस्कार देने की घोषणा की गई है। आगामी 11 जून को आयोजित समारोह में ये पुरस्कार प्रदान किये जायेंगे। समारोह के मुख्य अतिथि वित्त मंत्री जयंत मलैया , अध्यक्ष पूर्व मंत्री सत्यनारायण शर्मा औरविशिष्ट अतिथि सांसद आलोक संजर होंगे।
संग्रहालय से जारी विज्ञप्ति के अनुसार दैनिक भास्कर के अमन नम्र को माखनलाल चतुर्वेदी पुरस्कार, सुनील मिश्र(पत्रिका) को लालबलदेव सिंह पुरस्कार और विनायक बड़ौदिया (नवदुनिया) को जगदीशप्रसाद चतुर्वेदी पुरस्कार दिया जाएगा।
देव श्रीमाली(संपादक,इंडिया शामतक ,ग्वालियर) को राजेन्द्र नूतन पुरस्कार, पवन शर्मा(नवभारत) को हुकुमचंद नारद पुरस्कार,डॉ एच एल चौधरी और अशोक मनवानी को संतोष कुमार शुक्ल लोक सम्प्रेषण पुरस्कार दिए जाएंगे।
इसके अलावा समीर वर्मा(आकाशवाणी) को झाबरमल्ल शर्मा पुरस्कार, मासिक पत्रिका शिवम पूर्णा को रामेश्वर गुरु पुरस्कार, राजेन्द्र शर्मा(टाइम्स ऑफ इंडिया) को के पी नारायणन पुरस्कार,हिमांशु सोनी(हरिभूमि) को यशवंत अरगरे पुरस्कार, देवेंद्र गोरे(पीपुल्स समाचार) को जगत पाठक पुरस्कार,शफीक खान को आरोग्य सुधा पुरस्कार दिया जाएगा।
राजधानी के वरिष्ठतम फोटो जर्नलिस्ट राजेन्द्र जैन को होमाई व्यारावाला पुरस्कार दिया जाएगा।
इस वर्ष से शुरू हो रहा सुरेश खरे पुरस्कार राजनैतिक पत्रकारिता के लिए संजीव श्रीवास्तव को प्रदान किया जाएगा।




Leave a Reply