-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
सपाक्स पार्टी के आव्हान पर करवा चौथ पर लोगों ने किया सांकेतिक उपवास
एट्रोसिटी एक्ट में किए गए संशोधनों के खिलाफ आज सपाक्स पार्टी द्वारा किए गए आव्हान पर आज करवा चौथ पर कई लोगों ने सांकेतिक उपवास रखा। आयोजन की सफलता का इस बात से अंदाज लगाया जा सकता है कि प्रदेश के कई जिलों में महिलाओं के साथ साथ पुरुषों ने भी उपवास रख इस महा आंदोलन में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। भोपाल में व्यापम चौराहे पर पार्टी की उपाध्यक्ष श्रीमती वीणा घाणेकर और डा. के एल साहू ने कई कार्यकर्ताओं के साथ उपवास स्थल पर बैठे। इस मौके पर डा. वीणा घाणेकर और और डा. के एल साहू ने बताया कि एट्रोसिटी एक्ट के खिलाफ प्रदेश के हर जिले में पार्टी द्वारा आज करवा चौथ के अवसर पर सांकेतिक उपवास का कार्यक्रम रखा है । उन्होंने कहा कि प्रदेश के कई स्थानों पर लगभग प्रतिदिन एट्रोसिटी एक्ट के अंतर्गत प्रकरण दर्ज हो रहे हैं। जिससे सामान्य पिछड़ा और अल्पसंख्यक वर्ग के लोगों में भारी असंतोष और पीड़ा हो रही है। कई प्रकरण तो अनावश्यक रूप से व्यक्तिगत दुश्मनी निकालने के लिए भी दर्ज किए जा रहे हैं। उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की कि इस काले कानून को तत्काल वापस लिया जाए।




Leave a Reply