-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
संबित पात्रा ने बीजेपी प्रवक्ताओं को दिए टिप्स
भाजपा द्वारा विधानसभा चुनाव के लिए मप्र में मीडिया प्रबंधन का जिम्मा दिए जाने के बाद संबिद पात्रा ने शनिवार को प्रवक्ताओं की मीटिंग ली। उन्हें कई तरह की हिदायतें दीं और कांग्रेस पर हमले करने की रणनीति के साथ अपनी बात रखने को कहा। पात्रा ने प्रवक्ताओं को कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की योजनाएं के बारे में विस्तृत जानकारी हासिल कर उनके माध्यम से लोगों तक अपनी बात कहें। सोशल मीडिया पर प्रवक्ताओं और पैनलिस्ट को एक्टिव रहने के निर्देश दिए और कहा कि सिर्फ अपनी पार्टी की विचारधारा पर बातें करें। विवादित बयानों या पोस्ट से बचें। मीडिया मैनेजमेंट को दुरुस्त करें और पार्टी ने जो जिम्मेदारी दी है, उसे मेहनत व ईमानदारी से निभाएं। उन्होंने पार्टी अध्यक्ष अमित शाह का मीडिया प्लान भी बताया और गुजरात-कर्नाटक की तर्ज पर मीडिया मैनेजमेंट किया जाएगा। इसके लिए दिल्ली के नेता एमपी में मीडिया मैनेजमेंट की कमान संभालेंगे। दिल्ली के 7 राष्ट्रीय नेता संभाग स्तर पर डेरा डालेंगे। पात्रा ने यह भी कहा कि वे खुद भी इसके लिए मप्र में कैंप करेंगे। चुनाव में मीडिया और सोशल मीडिया पर खास फोकस रहेगा। जल्द प्रदेश बीजेपी मुख्यालय में मीडिया सेंटर बनाया जाएगा।




Leave a Reply