-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
शिवराज जैत वाले नहीं रहे वे रेत वाले बन गएः कमलनाथ
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से कहा है कि अब वे जैत वाले नहीं रहे, रेत वाले बन चुके हैं। नाथ ने चौहान के बुदनी क्षेत्र से नामांकन पर्चा दाखिल करते समय लगाए गए आरोपों का जवाब देते हुए यह पलटवार किया है। नाथ ने एक बयान जारी कर कहा कि मुख्यमंत्री चौहान स्वयं स्वीकार कर रहे हैं कि वे बुदनी को समृद्ध नहीं बना पाए। उनके द्वारा समृद्ध प्रदेश की परिभाषा बताकर अपनी ही सरकार की पोल खोल दी है। नाथ ने मुख्यमंत्री के इस आरोप पर की कि कांग्रेसजन उनके परिवार पर आरोप लगाते रहते हैं, कहा है कि आपके परिवार वाले खुद आप की पोल खोल रहे हैं कि किस प्रकार आपने प्रदेश को झूटे सपने दिखाए। विकास के झूठे वादे किए। पिछले 14 सालों से आप झूठ परोस रहे हैं।
पीसीसी अध्यक्ष ने कहा कि आपने समृद्ध की परिभाषा बताई कि किसानों को उपज का पूरा मूल्य मिले, बच्चों को पढ़ाई के लिए माता-पिता पर आश्रित नहीं रहना पड़े, माता-बहनों की आंखों में आंसू न रहें। अब वादा कर रहे हैं कि पांच साल में गरीबी मिटा दूंगा, 10 लाख लोगों को रोजगार देंगे। इसका मतलब है कि किसानों को उनकी उपज का दाम नहीं मिल रहा, बच्चों को पढ़ाई के लिए माता-पिता पर आश्रित रहना पड़ रहा और माता-बहनों की आंखों में आंसू हैं। गरीबी है, उद्योग धंधे नहीं हैं और रोजगार नहीं है। नाथ ने कहा कि मगर अब बुदनी की जनता समझ गई है और आपकी बातों में नहीं आएगी।




Leave a Reply