-
दुनिया
-
Bhopal की Bank अधिकारी की यूरोप में ऊंची चढ़ाई, माउंट Elbrus पर फहराया तिरंगा
-
भोपाल के दो ज्वेलर्स ने बैंकों को गोल्ड लोन में लगाया 26 करोड़ का चूना, यूको बैंक की चार शाखा को ठगा
-
UNO के आह्वान पर JAYS ने मनाया विश्व आदिवासी दिवस, जल, जंगल और जमीन के प्रति जागरूक हुए आदिवासी
-
बागेश्वर सरकार की ज़िंदगी पर शोध करने पहुची न्यूजीलैंड के विश्वविद्यालय की टीम
-
Rahul Gandhi ने सीजफायर को BJP-RSS की सरेंडर की परंपरा बताया, कहा Modi करते हैं Trump की जी हुजूरी
-
व्यापम जैसा पुनर्वास घोटाला – मेधा पाटकर

सरदार सरोवर पुनर्वास मामलों में सरकारी तंत्र द्वारा किए जा रहे भ्रष्टाचार के खिलाफ बडी संख्या में नर्मदा बचाओ आंदोलनकारियों ने आंदोलन की नेता मेधा पाटकर के नेतृत्व में कलेक्टर कार्यालय का घेराव कर धरना दिया। इस दौरान कलेक्टर कार्यालय के आसपास भारी पुलिस बल तैनात करके बेरिकेडिंग कर दी गई थी। धरने के दौरान आंदोलन के नेताओं ने कार्यकर्ताओं एवं मेधा पाटकर ने संबोधित भी किया। मेधा पाटकर ने आरोप लगाया कि पुनर्वास ठीक ढंग से नहीं हुआ है सरकार विस्थापितों के प्रति गंभीर नहीं है। सरकार को ध्यान देना चाहिए। इस संबंध में मेघा पाटकर ने जमकर आरोप लगाए और यहां तक कहा कि पुनर्वास घोटाला व्यापम जैसा घोटाला है। आगे उन्होंने कहा कि ‘‘जब हमने जिलाधीश के सामने हमने तमाम मुद्दे रखे है, तो उनकी प्रतिक्रिया से ऐसा लगता है कि बरसात में वो जितने सत्ताधीश लग रहे थे आज सत्ताहीन हो गए है। आज वो कायम एनवीडीए को दोषी पकड रहे है लेकिन एनवीडीए के दोषो के लिए उनको करार भी नहीं कर रहे है। आज भ्रष्टाचार की पोल खोल लोगों ने की है। जिसके कारण आदेश का सही अमल नहीं हो रहा है। और इतना बडा भ्रष्टाचार जो व्यापम के साथ-साथ का घोटाला है वो ढूंढने के बावजूद व्यापम जैसा पुनर्वास घोटाला गाडा जा रहा है। ये बात बताती है कि सरकार ही भ्रष्टाचारी है और कुछ कहने की जरूरत नहीं है।’’
Leave a Reply