विधिक सहायता शिविर 20 जनवरी को

रीवा जिले के ग्राम रौरा (डिहिया) में 20 जनवरी, 2018 को वृहद विधिक सेवा/सहायता शिविर का आयोजन किया जा रहा है। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर द्वारा स्थानीय प्रशासन के सहयोग से आयोजित इस शिविर में रीवा जिले के हितग्राहियों को विधिक ज्ञान से साक्षर करने के साथ नि:शुल्क विधिक सहायता और शासकीय योजनाओं का पात्रतानुसार लाभ भी दिलाया जायेगा।शिविर का उद्देश्य समाज के कमजोर, पिछड़े और अंतिम पंक्ति के व्यक्ति को उसके अधिकारों और लाभों से परिचित कराकर तत्काल लाभान्वित किया जाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today