-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
विधानसभा की ट्रायल साँची, नरवर, चुरहट, भैंसदेही और अनूपपुर नगरीय निकाय निर्वाचन
नवंबर 2018 में होने जा रहे मप्र विधानसभा चुनाव के पूर्व राजनीतिक दलों का नगरीय निकाय चुनाव ट्रायल होगा। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा 10 नगरीय निकायों में निर्वाचन का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। नगरपालिका परिषद् अनूपपुर और नगर परिषद नरवर जिला शिवपुरी, चुरहट जिला सीधी भैंसदेही जिला बैतूल और साँची जिला रायसेन में आम निर्वाचन होगा। नगर परिषद करनावद जिला देवास और खिलचीपुर जिला राजगढ़ में उप निर्वाचन होगा। नगर परिषद् करही पांडल्याखुर्द जिला खरगोन, सिरमोर जिला रीवा और लांजी जिला बालाघाट में अध्यक्ष को पद से वापस बुलाये जाने के लिए निर्वाचन होगा। इसके साथ ही नगरपालिक निगम भोपाल सहित 19 नगरीय निकायों में एक-एक पार्षद के लिए उप निर्वाचन भी होगा।आयुक्त राज्य निर्वाचन आयोग आर परशुराम ने जानकारी दी है कि निर्वाचन की सूचना का प्रकाशन और नाम निर्देशन-पत्र प्राप्त करने का कार्य 11 जुलाई से शुरू होगा। नाम निर्देशन-पत्र प्राप्त करने की अंतिम तारीख 18 जुलाई 2018 है। नाम निर्देशन-पत्रों की समीक्षा 19 जुलाई को होगी। अभ्यर्थिता से नाम वापिस लेने की अंतिम तारीख 21 जुलाई है। निर्वाचन प्रतीकों का आवंटन 21 जुलाई को होगा। मतदान 3 अगस्त को सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक होगा। मतगणना 7 अगस्त को सुबह 9 बजे से होगी। अध्यक्ष पद से वापस बुलाये जाने के लिए निर्वाचन की सूचना का प्रकशन और प्रतीकों का आवंटन 11 जुलाई को होगा। मतदान 3 अगस्त और मतगणना 7 अगस्त को होगी। संबंधित क्षेत्रों में आज से ही आदर्श आचरण संहिता प्रभावशील हो गयी है।
Posted in: bhopal news, Uncategorized, मध्य प्रदेश, मेरा मध्य प्रदेश
Tags: bhopal, bhopal khabar, bhopal khabar samachar, BJP, congress, india, madhya pradesh . india, politics




Leave a Reply