-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
विद्युत कार्मिक आॅनलाइन निकाल सकेंगे वार्षिक जीपीएफ पर्ची
प्रदेश की सभी बिजली कंपनियों एमपी पावर मैनेजमेंट कंपनी, मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी, मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी, मध्यप्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी, मध्यप्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी एवं मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के अभिदाता अपनी जीपीएफ पर्ची अब प्रदेश में कहीं भी डाउनलोड कर सकते हैं। मध्यप्रदेश विद्युत मण्डल कर्मचारी भविष्यनिधि ट्रस्ट के निर्णयानुसार ट्रस्ट के कार्यों को व्यापक, कागज रहित एवं सुलभ बनाने के लिए ट्रस्ट के समस्त अभिदाताओं (कार्मिकों) को वित्तीय वर्ष 2017-18 की वार्षिक जीपीएफ लेखा पर्ची हार्ड कॉपी के स्थान पर आॅनलाइन उपलब्ध कराई जा रही है। वित्तीय वर्ष 2017-18 जीपीएफ लेखा पर्ची को मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड की वेबसाइट ूूूण्उचजतंदेबवण्पद के माध्यम से अभिदाता या कार्मिक वार्षिक जीपीएफ लेखा पर्ची डाउनलोड कर सकते हैं।
वार्षिक जीपीएफ लेखा पर्ची मुख्यालय स्तर, क्षेत्रीय लेखाधिकारी स्तर एवं अभिदाता स्तर पर उपलब्ध है, जिनकी यूजर आईडी व पासवर्ड पावर ट्रांसमिशन कंपनी की सूचना एवं प्रौद्योगिकी (आईटी) विभाग द्वारा पृथक से उपलब्ध करा दी गई है। यूजर आईडी संबंधित कर्मचारी का 8 अंकों का भविष्यनिधि खाता नंबर एवं पासवर्ड कर्मचारी के नाम के प्रथम चार अक्षर कैपिटल लेटर के साथ 8 अंकों का भविष्यनिधि खाता नंबर होगा। चतुर्थ श्रेणी कार्मिकों को वार्षिक जीपीएफ लेखा पर्ची उपलब्ध करवाने की जिम्मेदारी संबंधित लेखा इकाई (आरएओ) की होगी। इस प्रक्रिया को अपनाने के बाद भी यदि किसी अभिदाता को किसी प्रकार की समस्या आ रही हो तो वे संबंधित लेखा इकाई से संपर्क कर अपनी वार्षिक लेखापर्ची प्राप्त कर सकते हैं




Leave a Reply