-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
वाहन चैकिंग में घायल अमृत लाल की मौत, शहीद का दर्जा देने के आसार
पुराने शहर में वाहन चैकिंग के दौरान एक वाहन को चैकिंग के लिए रोकने का प्रयास कर रहे सहायक पुलिस निरीक्षक अमृतलाल भिलाला ने भी रोका तो वाहन चालक उसकी बातों को अनसुना कर गाड़ी तो तेज भगाने की कोशिश की। इस बीच एएसआई ने वाहन को नहीं छोड़ा और कुछ दूर घसीटे जाने के बाद वे उठीं। इस दौरान आरोपी वाहन लेकर फरार हो गया। अमृतलाल को शहीद का दर्जा दिए की तैयारी की जा रही है। 16 जून 2018 को वाहन चेकिंग के दौरान एएसआई भिलाला ने एक तेजी से आती हुई गाड़ी को रोकने का प्रयास किया, तो कार चालक ने गाड़ी रोकने के स्थान पर टक्कर मार दी जिससे टकराकर बोनट पर गिर गए, गाड़ी नहीं रुकने से गाड़ी के नीचे आ गए, एवं उन्होंने बंपर पकड़ लिया, गाड़ी चालक ने गाड़ी ना रोकते हुए तेजी से भगाई, लगभग 70-80 मीटर दूर तक वह घसीटते चले गए, भिलाला ने बहादुरी से बचने का प्रयास किया, परंतु गाड़ी नहीं रुकने से व ब्रेकर आने आ जाने से गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े। गंभीर अवस्था में उन्हें तत्काल उन्हें नर्मदा हॉस्पिटल में इलाज हेतु भर्ती कराया गया।
घटना के सभी तीनों आरोपियों को पुलिस द्वारा तत्काल गिरफ्तार कर लिया गया था। बहादुर ASI अमृतलाल भिलाला को देखने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, गृह मंत्री पेंद्र सिंह, डीजीपी ऋषि कुमार शुक्ला, आईजी जयदीप प्रसाद, डीआईजी धर्मेंद्र चौधरी समेत सभी अधिकारियों ने अस्पताल पहुंचकर उनकी स्वास्थ्य संबंधी जानकारी ली थी एवं लगातार ईलाज कराया था।
शुक्रवार को अंतिम संस्कार
भिलाला का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ होगा। 29 जून को सुबह 9:00 बजे से ASI स्वर्गीय भिलाला का शव दर्शनार्थ पुलिस लाइन, नेहरु नगर,भोपाल में रखा जाएगा, जहां पर सलामी एवं श्रद्धांजलि दी जाएगी।




Leave a Reply