-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
लेटलतीफ कांग्रेस विधायकों को कमलनाथ की दो टूक, समय का ध्यान रखें
मप्र विधानसभा के कांग्रेस पक्ष के सदस्यों की पार्टी के नवनियुक्त अध्यक्ष कमलनाथ ने बुधवार को होटल अशोक लेक व्यू में बैठक सह भोज में आमंत्रित किया था लेकिन नाथ तो वहां तय समय पर पहुंच गए कई वरिष्ठ विधायकों सहित अन्य एमएलए देर से आए तो उन्होंने उनकी क्लास ले ली। उन्होंने हिदायत दी कि आप लोग समय का ध्यान रखें। टाइम मैनेजमेंट करें। जिन विधायकों को यह नसीहत मिली उनमें नवनियुक्त कार्यकारी अध्यक्ष द्वय रामनिवास रावत व बाला बच्चन, मुकेश नायक, इमरती देवी, डॉ. गोविंद सिंह, मधु भगत, सचिन यादव और शैलेंद्र पटेल जैसे नेता शामिल थे।कमलनाथ ने बैठक में एक नारा दिया किसान बिना दाम के, नौजवान बिना काम के, जनता पूछे मोदी-शिवराज हमारे किस काम के। चार विधायक बैठक में नहीं आए जिनमें से जयवर्धनसिंह विदेश प्रवास, उमंग सिंघार झारखंड दौरे और कमलेश शाह बीमार थे। विधायकों से साफतौर पर कह दिया कि उनसे मिलने भोपाल के ज्यादा चक्कर नहीं लगाएं। समय ले लें, मैं जहां रहूंगा वहां का पता लग जाएगा। भोपाल में हूं तो मिलने आ जाएं और आपके आसपास क्षेत्र में रहूं तो वहां मिल लें। अपने क्षेत्रों में ज्यादा समय गुजारें।
जानकारी सूत्र बताते हैं कि विधायकों से कहा वे गांवस्तर अपना संगठन बनाएं जिससे जब वे वहां नहीं हों तो उनके लोग इलाके में मौजूद रहें। कमलनाथ ने कहा प्रदेश के हर क्षेत्र में रेत, शराब, कोयला माफिया काम कर रहा है। एमएलए से अपेक्षा की कि वे अपने क्षेत्र की स्थानीय समस्याओं और जनता के हित में कैसा घोषणा पत्र तैयार किया जाए, इससे संबंधित सुझाव दें।
बैठक में नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने कमलनाथ को प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष और ज्योतिरादित्य सिंधिया को प्रचार अभियान समिति का अध्यक्ष बनाने पर कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल गांधी के प्रति धन्यवाद प्रस्ताव रखा जो सर्वसम्मति से पारित किया गया। कमलनाथ ने कहा कि हमारा मुकाबला साजिश, षडयंत्र और धन-बल से है, इसलिए हमें अपने नीचे की जमीन को मजबूत बनाना है ताकि कोई भी प्रपंच जनता को गुमराह न कर सके और हमारी जीत को प्रभावित न कर सके। उन्होंने ने कहा कि हमें पड़ोस की सीटों पर भी ध्यान देना होगा और अपने तई जो भी संभव हो सहयोग देना होगा|




Leave a Reply