-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
लेटरल एंट्री से बी.ई, एम.बी.ए. के द्वितीय वर्ष में प्रवेश
लेटरल एंट्री के माध्यम से बी.ई, बी.फार्मेसी, एम.सी.ए. पाठ्यक्रमों में द्वितीय वर्ष (तृतीय सेमेस्टर) और बी.ई. अंशकालिक पाठयक्रम के प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए काउंसलिंग का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। प्रथम चरण में अर्हकारी परीक्षा की मेरिट पर आधारित ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 20 जुलाई से एक अगस्त को शाम 3 बजे तक होगा। दस्तावेजों की सत्यापन और इच्छित संस्थाओं के प्राथमिकता क्रम का चयन भी एक अगस्त तक होगा। कॉमन मेरिट सूची 2 अगस्त को जारी होगी। आवंटन पत्रों की ऑनलाइन उपलब्धता, दस्तावेजों का सत्यापन और आवंटित संस्था में प्रवेश 4 से 8 अगस्त तक होगा।
संस्था स्तर की काउंसलिंग
संस्था स्तर की कांउसलिंग के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 10 से 14 अगस्त तक होगा। इच्छुक संस्था में प्रवेश 13 से 14 अगस्त तक होगा।
ऐसे अभ्यर्थी जिन्हें निजी संस्था आवंटित हुई है और आवंटन से पूर्व दस्तावेजों का सत्यापन नहीं कराया है, उन्हें आवंटित संस्था में प्रवेश की कार्यवाही करने से पहले सहायता केन्द्र से दस्तावेजों का सत्यापन करवाना अनिवार्य है।
प्रवेश निरस्तीकरण
काउंसलिंग के किसी भी चरण में प्राथमिकता क्रम का ऑनलाइन चयन कर लॉक करने के अंतिम दिनांक/समय से आवंटन जारी होने तक प्रवेश निरस्तीकरण की सुविधा आवंटित संस्था/सहायता केन्द्र पर उपलब्ध नहीं रहेगी।
प्रवेश नियम, विस्तृत समय-सारणी, अभ्यर्थी मार्गदर्शिका/काउंसलिंग प्रक्रिया, अधिकृत सहायता केन्द्रों की सूची आदि वेबसाइट www.dtempcounselling.or तथा dte.mponline.gov.in पर उपलब्ध है। सम्पर्क फोन नं. 07554036802 है। काउंसलिंग में शामिल होने के लिये आधार अनिवार्य है।




Leave a Reply