-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
रोड शो और बदलेंगे मध्य प्रदेश संकल्प सभा में होगी घोषणा
आम आदमी पार्टी के प्रदेश संगठन सचिव और जबलपुर जोन के प्रभारी डॉ. मुकेश जायसवाल ने सोमवार को प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए बताया कि आम आदमी पार्टी 11 सितंबर को छिंदवाड़ा बस स्टैंड पर आयोजित बदलेंगे मध्य प्रदेश संकल्प सभा के दौरान पार्टी के विधानसभा प्रत्याशियों की सातवीं सूची जारी करेगी। इस मौके पर पार्टी के वरिष्ठ राष्ट्रीय नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद होंगे। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और मुख्यमंत्री पद के प्रत्याशी आलोक अग्रवाल करेंगे। उन्होंने बताया कि प्रत्याशियों की घोषणा के पहले 11 सितंबर को दोपहर 12 बजे से रोड शो निकाला जाएगा। यह रोड शो चंदनगांव से ईएलसी चौक, बरारीपुरा चौक, राजपाल चौक, कुम्हारी मोहल्ला, खिरकपुरा, वाल्मीक गुरुद्वारा, दुर्गा चौक, पवार हाउस, श्रीयांस टॉकीज होते हुए ओवर से गुजर कर सभा स्थल बस स्टैंड पहुंचेगा। इसके बाद बदलेंगे मध्य प्रदेश संकल्प सभा के बाद विधानसभा चुनाव के लिए विभिन्न विधानसभाओं के लिए प्रत्याशियों की घोषणा की जाएगी। इस दौरान सभी प्रत्याशियों का परिचय प्रेस से कराया जाएगा।




Leave a Reply