-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
राहुल माफी मांगे या थरूर को बाहर निकाले: विजयवर्गीय
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राहुल गांधी से सवाल किया कि एक ओर राहुल गांधी महाकाल मंदिर जाकर दर्शन करते हैं, वहीं दूसरी ओर उनके पार्टी के नेता शशि थरूर शिवलिंग पर चप्पल मारने की बात करते हैं, क्या यह उचित है? उन्होंने कहा कि थरूर के बयान के लिए राहुल गांधी देश की जनता से माफी मांगे या थरूर को पार्टी से बाहर निकाले। विजयवर्गीय होशंगाबाद रोड स्थित मीडिया सेंटर मंे पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि यदि राहुल गांधी शशि थरूर के बयान से सहमत हैं तो देश की जनता यह समझ जाएगी कि वे मंदिर जाने, तिलक लगाने और जनेउ पहनने का सिर्फ ढांेग कर रहे हैं और अगर राहुल गांधी को यह लगता है कि शशि थरूर ने गलत कहा है तो राहुल को सार्वजनिक तौर पर देश की जनता से माफी मांगना चाहिए या शशि थरूर को तत्काल पार्टी से बाहर करना चाहिए।
श्री विजयवर्गीय ने कहा कि लोकसभा के चुनाव में कांग्रेस की करारी हार हुई थी, उसके बाद एंटोनी कमेटी बनी थी। उस कमेटी ने एक रिपोर्ट तैयार की थी, जिसमें यह उल्लेखित था कि कांग्रेस पार्टी की पहचान मुस्लिम पार्टी के रूप में है और चाल-चरित्र और चेहरा बदलने की आवश्यकता है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी रिपोर्ट की उन्हीं आवश्यकताओं के लिए मंदिर-मंदिर जाने का नाटक कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मंदिर जाने से सद्बुद्धि आती है भले ही राहुल गांधी विशेष प्रयोजन के लिए मंदिर-मंदिर जा रहे हैं, भगवान उन्हें सद्बुद्धि देगा ताकि वे शशि थरूर के बयान पर जनता से माफी मांगे या शशि थरूर को पार्टी से बाहर करें।
थरूर को अपनी पार्टी से बर्खास्त करें: पात्रा
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने आज इंदौर में संवाददाताओं से चर्चा करते हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी से सवाल किया है कि क्या वे शिवलिंग का अपमान करने वाले शशि थरूर को अपनी पार्टी से बर्खास्त करेंगे? उन्होंने कहा कि एक ओर राहुल महाकाल दर्शन करने जा रहे है और कल कांग्रेस नेता सशि थरूर ने न सिर्फ मोदी जी का बल्कि शिवलिंग का भी अपमान किया। क्या ये हिंदुस्तान की धार्मिक भावनाओं का अपमान नही है? क्या राहुल थरूर को बर्खास्त करेंगे? पात्रा ने कहा कि राहुल गांधी आस्थाओ के साथ खेल रहे है। राफेल घोटाले पर पात्रा बोले आपके पास कोई भी तथ्य है तो आप कोर्ट क्यो नही जाते? आप खोखली बातें करते है। उन्होंने कहा राफेल यानी राहुल फेल ।




Leave a Reply