राहुल ने लिखी प्रदेशवासियों को चिट्ठी, कहा वचन पूरा करेगी कांग्रेस सरकार

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रदेशवासियों को चिट्ठी लिखी है। इसमें बुजुर्गों, महिलाओं और नौजवानों को कहा है कि कांग्रेस ने वचन पत्र में जो लिखा है, वादे किए हैं वे सरकार बनते ही पूरे किए जाएंगे। उन्होंने प्रदेश की भाजपा सरकार को घेरते हुए कहा है कि उसके 10-15 साल के शासनकाल में मध्यप्रदेश की पहचान व्यापमं घोटाले, बेटियों के साथ दुष्कर्म, ई-टेंडरिंग, कुपोषण, रेत माफिया और बुंदेलखंड पैकेज घोटाले के रूप में बन चुकी है। सरकार ने आदिवासियों के वनाधिकार और आजीविका को छीना है। कांग्रेस की प्रदेश में सरकार बनते ही दस दिन में किसानों का कर्ज माफ होगा, बिजली पूरी मिलेगी औऱ उसका दाम आधा होगा। उद्योगों की तरक्की, युवाओं को पक्की नौकरी, बेटियों को इंसाफ और किसानों को फसल का सही दाम दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today