राष्ट्रपति का ग्वालियर विमानतल पर स्वागत

राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद आज पूर्वान्ह वायुसेना के विमान से ग्वालियर विमानतल पर पहुंचे। विमानतल पर राष्ट्रपति का आत्मीय स्वागत किया गया। राष्ट्रपति के साथ हरियाणा के राज्यपाल प्रो. कप्तान सिंह सोलंकी भी आए। विमानतल पर मध्यप्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने राष्ट्रपति को पुष्प-गुच्छ भेंट कर उनकी अगवानी की। विमानतल पर केन्द्रीय पंचायतीराज एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर, प्रदेश की नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्रीमती माया सिंह, उच्च शिक्षा मंत्री श्री जयभान सिंह पवैया, महापौर श्री विवेक नारायण शेजवलकर ने राष्ट्रपति श्री राम नाथ कोविंद का ग्वालियर आगमन पर पुष्प-गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इस अवसर पर वायुसेना के वरिष्ठ अधिकारियों भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today