-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
रामसेवक गौतम का हो सकेगा लीवर प्रत्यारोपण
सहकारिता एवं गैस राहत राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री विश्वास सारंग द्वारा दी गई स्वीकृति पर श्री रामसेवक गौतम को लीवर प्रत्यारोपण के लिये 14 लाख रुपये की स्वीकृति गैस राहत विभाग द्वारा जारी की गई है। स्वीकृत राशि का डिमाण्ड ड्रॉफ्ट विभाग द्वारा इंस्टीट्यूट ऑफ लीवर एण्ड बायलियरी साइंसेस को भेजा जा रहा है, जहाँ श्री रामसेवक का लीवर प्रत्यारोपण होगा।एडवांस क्रोनिक लीवर की बीमारी से पीड़ित हर्षवर्धन नगर भोपाल निवासी रामसेवक ने राज्य मंत्री श्री सारंग से मिलकर उन्हें अपनी समस्या बताई थी। उन्होंने कहा था कि लीवर प्रत्यारोपण होने से ही उनकी जान बच सकती है। प्रत्यारोपण में 14 लाख रुपये का खर्चा है। इतनी राशि का इंतजाम वह नहीं कर पा रहे हैं।राज्य मंत्री श्री सारंग ने अनुशंसा के साथ प्रकरण गैस राहत विभाग को भेजा था। विभाग ने इसे विशेष प्रकरण की श्रेणी में रख कर स्वीकृत किया है।




Leave a Reply