-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
रक्तदान करनेवाले चिकित्सक को प्रशस्ति-पत्र
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के संचालक श्री एस. विश्वनाथन ने झाबुआ जिले (कल्याणपुरा) के चिकित्सक डॉ. प्रहलाद कटारा को गंभीर रक्ताल्पता से पीड़ित 9 वर्षीय बालक के प्राणों की रक्षा के लिये स्वयं रक्तदान करने की प्रशंसा करते हुए प्रशस्ति-पत्र जारी किया है। डॉ. प्रहलाद आरबीएसके चिकित्सक हैं और उनके दल को यह बालक गोविंद मात्र 2 ग्राम हीमोग्लोबिन के साथ उसके गाँव खुटाया में लगे आरबीएसके शिविर में मिला था। डॉ. कटारा ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए बालक के पिता, परिजनों और गाँव के लोगों से रक्तदान की अपील की। सभी ने मना कर दिया। डॉ. कटारा को चेकअप में पता चला कि गोविंद मलेरिया और पीलिया से भी पीड़ित है। अगर उसे तुरंत खून नहीं चढ़ाया जाता तो वह नहीं बचेगा।श्री विश्वनाथन ने कहा कि डॉ. कटारा ने तुरंत स्वयं रक्तदान कर मासूम गोविंद के प्राणों की रक्षा का अनुकरणीय प्रयास किया है। डॉ. कटारा ने गोविंद के लिये अन्य रक्तदान-दाताओं और मलेरिया-पीलिया के इलाज की व्यवस्था की है।




Leave a Reply