-
दुनिया
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
प्रतिष्ठित VIT ग्रुप के सीहोर कॉलेज में कुप्रबंधन से नाराज छात्रों का हंगामा, गाड़ियां जलाईं, तोड़फोड़…जांच कमेटी बनी
-
युवा कांग्रेस ने लगाए पकोडे के स्टॉल
युवा कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पकोड़े के बयान पर घेर लिया है। प्रदेश भर में युवा कांग्रेस द्वारा पकोडे बनाकर प्रदर्शन किया जा रहा है। युवा कांग्रेस के अध्यक्ष कुणाल चौधरी ने भोपाल में “पकौड़ा स्टॉल” लगाया।देश में बढ़ती बेरोज़गारी पर PM के इस बयान के विरोध में भोपाल में युवा काँग्रेस द्वारा “पकौड़ा स्टॉल” लगाकर पकौड़े बेचे गए । इस प्रदर्शन के दौरान युवा कांग्रेस के अध्यक्ष कुणाल चौधरी ने कहा कि देश में बेरोज़गारी इतनी बढ़ चुकी है कि देश का युवा दर दर भटक रहा है। वो चाहे सरकारी हो या फिर प्राइवेट युवाओं को कहीं भी नौकरी नहीं मिल रही है। अच्छे दिनों का वादा कर सत्ता में आये प्रधानमंत्री मोदी देश के युवाओं को रोज़गार मुहैया कराने के बजाय पकौड़ा बेचने की सलाह दे रहे हैं। यह बेराजगार युवाओ का अपमान है।
चौधरी ने आगे कहा कि मोदी सरकार ने हर वर्ष 2 करोड़ युवाओं को नोकरी देने का वादा किया था जो आज तक पूरा नहीं हुआ है। यह सरकार युवाओं को रोजगार देने में विफल रही है। बेरोजगारी का आलम यह है कि मध्यप्रदेश में पटवारी परीक्षा में 9 हजार पदों के लिए 10लाख युवाओं ने फार्म भरा।
चुनाव जीतने के लिए 2 करोड़ नोकरी का वादा पूरी तरह जुमला साबित हुआ। और अभी तक यह सरकार हर वर्ष 2 करोड़ नोकरी तो ठीक अभी तक 4 वर्ष में 2 करोड़ युवाओं को रोजगार नही दे पाई है।
चौधरी ने कहा कि जुमलेबाबू की सरकार ने 2018 के बजट में 70 लाख नोकरियो का नया जुमला पेश किया है। यह सरकार सिर्फ घोषणाओ की सरकार है धरातल पर कुछ नही है।




Leave a Reply