-
दुनिया
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
प्रतिष्ठित VIT ग्रुप के सीहोर कॉलेज में कुप्रबंधन से नाराज छात्रों का हंगामा, गाड़ियां जलाईं, तोड़फोड़…जांच कमेटी बनी
-
म.प्र. शूटिंग अकादमी के खिलाड़ियों ने जीते 4 स्वर्ण और एक काँस्य-पदक
पंजाब के पटियाला में पिछले दिनों आयोजित 27वीं ऑल इंडिया जी.व्ही. मावलंकर शॉटगन शूटिंग चैम्पियनशिप में मध्य प्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी ने चार स्वर्ण और एक कांस्य पदक जीतकर मध्य प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। चैम्पियनशिप में ट्रेप इवेन्ट के जूनियर और सीनियर वर्ग में अकादमी के खिलाड़ी गुबूशंकर ने एक-एक स्वर्ण पदक जीता जबकि स्कीट इवेन्ट के जूनियर एवं सीनियर बालिका वर्ग में पार्वती कुमरे ने एक-एक स्वर्ण पदक अर्जित किया। चैम्पियनशिप के ट्रेप इवेन्ट जूनियर बालिका वर्ग में अकादमी की खिलाड़ी मुस्कान कहार ने एक कांस्य पदक जीता। खेल और युवा कल्याण मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया ने चैम्पियनशिप में खिलाड़ियों की उपलब्धि की सराहना करते हुए उन्हें पदक जीतने पर बधाई दी। उन्होंने खिलाड़ियों से कहा कि वे इसी तरह आगामी प्रतियोगिताओं में भी शानदार प्रदर्शन कर पदक अर्जित करें और प्रदेश को गौरवान्वित करें। इस मौके पर मौजूद संचालक खेल और युवा कल्याण श्री उपेन्द्र जैन ने भी पदक विजेता खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। पटियाला में आयोजित चैम्पियनशिप में खिलाड़ियों ने शूटिंग अकादमी के मुख्य तकनीकी सलाहकार एवं मुख्य प्रशिक्षक श्री मनशेर सिंह और प्रशिक्षक श्री हेमराज सिंह राणा के नेतृत्व में भागीदारी की।




Leave a Reply