-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
मोदी 16 फरवरी को देश के विद्यार्थियों को संबोधित करेंगे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 16 फरवरी को देश के विद्यार्थियों को संबोधित करेंगे। इस दौरान वे स्कूल व कॉलेज के विद्यार्थियों को परीक्षा के तनाव से मुक्त होने का मंत्र बताएंगे। पीएम के इस कार्यक्रम के संबंध में मप्र सहित सभी राज्यों को मानव संसाधन विभाग की अोर से सूचना भेजी गई है।बताया गया है कि प्रधानमंत्री कक्षा 6 व उससे उपर के बच्चों को सुबह 11 से 12 बजे के बीच संबोधित करेंगे। इसका प्रसारण दूरदर्शV रेडियो चैनल, एफएम रेडियो, यूृट्यूब, फेसबुक पर भी होगा। इस संबंध में राज्यों से कहा गया है कि वे इस कार्यक्रम का प्रसारण बच्चों तक पंहुचाने के लिए सभी आवश्यक काम किए जाएं। स्कूलों में टीवी का कनेक्शन से लेकर बिजली की व्यवस्था रखी जाए। जहां बिजली की व्यवस्था नहीं है वहां के लिए जनरेटर की व्यवस्था की जाए। ऐसी कोशिश करने कहा गया है कि सभी स्कूलों के बच्चे ये कार्यक्रम देख पाएं। दूरदराज के इलाकों में जहां टीवी की व्यवस्था नहीं है वहां रेडियो के माध्यम से प्रधानमंत्री का संबोधन सुनाया जाए। इस निर्देश का पालन प्राथमिकता के आधार पर करने का आदेश मानव संसाधन मंत्रालय ने जारी किया है।




Leave a Reply