Warning: mysqli_real_connect(): Headers and client library minor version mismatch. Headers:100311 Library:30121 in /home/khabar/domains/khabarsabki.com/public_html/wp-includes/class-wpdb.php on line 2035
मुख्यमंत्री निवास प्रांगण में हल्दी कुमकुम

मुख्यमंत्री निवास प्रांगण में हल्दी कुमकुम

भारतीय संस्कृति के संरक्षण के प्रति समर्पित कमल सखी संस्था की तरफ से शुक्रवार को भोपाल स्थित मुख्यमंत्री निवास प्रांगण में हल्दी कुमकुम का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कमल सखी की संरक्षक श्रीमती साधना सिंह और सीमा सिंह, विशेष रूप से उपस्थित थीं। इस अवसर पर कमल सखी की सदस्य सखियों ने एक दूसरे को हल्दी कुमकुम लगाया और सुहाग सामग्री बांटकर अखंड सुहाग की कामना की। इस अवसर पर कमल सखी के आगामी कार्यक्रम के बारे में विस्तृत चर्चा की गई। कार्यक्रम में श्रीमती वंदना जाचक, श्रीमती संगीता मिश्रा, श्रीमती सुषमा बवीजा, श्रीमती कामाक्षी शोभा सिकरवार, श्रीमती अर्चना यादव, श्रीमती भारती वर्मा, शोभा पांडे, श्रीमती अनीता सिंह, श्रीमती फरहाना, श्रीमती नीता मेहतो, श्रीमती पूनम प्रजापति, श्रीमती पुष्पा केवट, श्रीमती पुष्पा गुप्ता, श्रीमती गीता पांडे, श्रीमती अनीता चौहान आदि उपस्थित थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today