-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
मुख्यमंत्री आदिवासी रंग में दिखाई दिए
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री धार आदिवासी दिवस मनाने आए थे जहां वे पूरे आदिवासी रंग में दिखाई दिए। मुख्यमंत्री ने आदिवासी धोती, कमिज एवं पगडी पहनकर आदिवासी गहनों से लदी पत्नी साधनासिंह के साथ आदिवासी नृत्य दलों के साथ लेकर खूब डांस भी दिया तथा आदिवासियों की भलाई के लिए घोषणाएं करने से भी वह नहीं चुके।
दरअसल पश्चिम मध्यप्रदेश का यह इलाका आदिवासी बाहूल्य है तो शिवराजसिंह चौहान ने 9 अगस्त को आदिवासी दिवस होने के कारण इसको धार में सरकारी रूप से मनाने का निर्णय लिया और शिवराज ने भव्य मंच चटक पगडी पहने सजे धजे आदिवासी नेताओं से सराबोर यह कार्यक्रम एक अलग ही रंग में दिखाई दिया। चूंकि मामला आदिवासी दिवस का था और बडी संख्या में यहां पर आदिवासी मौजूद थे तो शिवराजसिंह चौहान भी अपने आप को उनका हितैषी बताने से नहीं चुके।
भाषण के अंश ……
(2022 तक मध्यप्रदेश हर आदिवासिको पक्का मकान बनवा कर दिया जाएगा, वन विभाग की जमीन पर 2006 से जिस आदिवासी का कब्जा है उसका पट्टा बनाकर आदिवासियो को दिया जाएगा। धार के साथ भोपाल में आदिवासी सामुदायिक भवन का निर्माण भी किया जाएगा। इसके साथ ही आदिवासी बाहुल्य ग्रामो में पंचायत के माध्यम से जनजातिय ग्राम समिति का गठन किया जाएगा। आदिवासियों पर दर्ज छोटे-मोटे मामले सरकार वापस लेगी। छोटे-छोटे मामले को पंचायत स्तर पर निपटने का काम करेंगी। )
इसके बाद मुख्यमंत्री उनकी पत्नी साधना सिंह एवं अन्य भाजपा नेताओं के साथ खूब डांस भी किया। आज मुख्यमंत्री की पत्नी को आदिवासियों के पर्व पर पहनने वाले चांदी के गहने भी मंच पर ही पहनाए गए। वहीं धार की आदिवासी समाज की प्रतिभाओं सीएम ने सम्मान किया।




Leave a Reply