महिला रिजर्वेशन बिल में OBC नजरअंदाज, बोलीं BJP नेता उमा भारती PM को चिट्ठी लिखने के बाद भी रही ‘कसक’
Tuesday, 19 September 2023 8:25 PM adminNo comments
भाजपा नेता और मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री, पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती महिला रिजर्वेशन बिल में ओबीसी महिलाओं के लिए विशेष व्यवस्था किए जाने की मांग कर रही थीं जिसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उन्होंने पत्र भी लिखा था। मगर इस पर ध्यान नहीं दिए जाने पर उनके मन में ओबीसी महिलाओं के लिए कसक है। पढ़िये उमा भारती ने क्या सोशल मीडिया के माध्यम से कहा।
भाजपा नेता उमा भारती ओबीसी वर्ग से आती हैं और महिला रिजर्वेशन विधेयक में इस वर्ग की महिलाओं को विशेष स्थान दिलाने के लिए आज सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उन्होंने पत्र लिखा था। इसमें भारती ने लिखा था कि विधायिका में महिलाओं के लिए 33 फीसदी रिजर्वेशन है और इसमें यह सुनिश्चित होना चाहिए कि महिला रिजर्वेशन में अनुसूचित जाति, जनजाति ओबीसी की महिलाओं को 50 फीसदी रिजर्वेशन मिलेगा। एससी-एसटी की महिलाओं को तो 24 फीसदी रिजर्वेशन मिल जाएगा लेकिन ओबीसी की महिलाएं छूट जाएंगी तो उनके लिए महिला रिजर्वेशन बिल में संशोधन कर उनके विशेष स्थान को दिलाया जाए।
भारती ने शाम को मीडिया को बयान में कहा कसक रही उमा भारती ने महिला रिजर्वेशन विधेयक के संसद में पेश होने के बाद शाम को मीडिया को बयान जारी किया। इसमें उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण विधेयक आया, उससे वे खुश हैं। मगर एक कसक मन में है कि ओबीसी महिलाओं को विशेष स्थान दिलाने के उनके प्रयास में वे सफल नहीं हो पाईं। गौरतलब है कि भारती अपनी ही पार्टी की कुछ नीतियों को लेकर पिछले एक दशक से नाराज होती रही हैं और इसको लेकर कई बार उन्हें सड़क पर भी तेवर दिखाने पड़े। उनके तेवर अपनी पार्टी की सरकारों को लेकर सख्त और नरम होते रहे हैं। इस बार केंद्र सरकार का मामला है तो उनके तेवर में तंज नजर आ रहा है मगर उसे वे बयान करने से बचती नजर आ रही हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि स्वामी विवेकानंद की यह भविष्यवाणी कि 21वीं सदी भारत की होगी, आज प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में साकार होती दिखाई दे रही है। प्रत्येक वैश्व - 19/01/2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशन में प्रदेश में वन एवं वन्य-जीव संरक्षण के लिये लगातार समग्र प्रयास किये जा रहे हैं। इसी दिशा में मध्यप्रदेश वन विभाग की स्टेट टाइगर फोर्स ने सफलता प्राप्त - 19/01/2026
वर्ल्ड इकॉनॉमिक फोरम (WEF)-2026 के दौरान दावोस में नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री राकेश शुक्ला और अपर मुख्य सचिव श्री मनु श्रीवास्तव ने अमारा राजा समूह के सह-संस्थापक, चेयरमैन एवं मैनेजिंग - 19/01/2026
नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री राकेश शुक्ला से सोमवार को दावोस में विभिन्न वैश्विक एवं राष्ट्रीय प्रतिष्ठित संस्थानों के प्रतिनिधियों ने भेंट कर प्रदेश की निवेश संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा - 19/01/2026
Leave a Reply