-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
महाराजपुर विधायक मानवेंद्र सिंह बदल सकते हैं फिर दल
महाराजपुर विधायक एवं पूर्व मंत्री मानवेंद्र सिंह का नाम भाजपा पैनल से नहीं होने की सूचना पर सिंह के वापस कांग्रेस में शामिल होने की अटकलें हैं। वे अपने पुत्र टीका राजा को चुनाव मैदान में उतरने की जुगत में है। मध्य प्रदेश भाजपा चुनाव समिति मे छतरपुर जिले की 48 महाराजपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक मानवेंद्र सिंह (भंवर राजा) का नाम सूची से अलग किया गया हैl चुनाव की सर्वे रिपोर्ट एवं भाजपाइयों द्वारा की गई शिकायतों को आधार मानते हुए चुनाव समिति ने मानवेंद्र सिंह को अलग किया हैl उन पर दल बदलू एवं गुटबाजी फैलाने के आरोप हैंl वह कांग्रेस से बिजावर विधानसभा क्षेत्र के विधायक रहे, तत्कालीन कांग्रेस की दिग्विजय सरकार में उन्हें मंत्रिपरिषद में शामिल किया गया थाl वर्ष 2008 में परिसीमन के बाद वह महाराजपुर विधानसभा क्षेत्र में वापसी हो गए, कांग्रेस से टिकट कटने पर निर्दलीय विधायक चुने गए थेl वर्ष 2013 में विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा में शामिल होकर महाराजपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के टिकट पर चुनाव जीतेl महाराजपुर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा में दो दर्जन से ज्यादा दावेदार सक्रिय हैl




Leave a Reply