-
दुनिया
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
प्रतिष्ठित VIT ग्रुप के सीहोर कॉलेज में कुप्रबंधन से नाराज छात्रों का हंगामा, गाड़ियां जलाईं, तोड़फोड़…जांच कमेटी बनी
-
भोपाल में होगी जूनियर महिला हॉकी चैम्पियनशिप
प्रदेश में जल्द ही राज माता विजयाराजे सिंधिया की स्मृति में जूनियर महिला हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए हर वर्ष केन्द्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने एक करोड़ रुपये देने की पेशकश की है। खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया ने यह जानकारी देते हुए बताया कि हाल ही में मध्यप्रदेश दौरे पर आए केन्द्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री श्री धर्मेन्द्र प्रधान ने इस बात पर सहमति व्यक्त की थी।खेल मंत्री ने बताया कि राजमाता विजयाराजे सिंधिया जूनियर महिला हॉकी चैम्पियनशिप भोपाल में आयोजित की जाएगी। इसमें देश की सर्वोत्तम 8 महिला हॉकी टीमें भाग लेंगी। प्रतियोगिता के लिए पेट्रोलियम स्पोर्टस प्रमोशन बोर्ड द्वारा हर वर्ष एक करोड़ रुपये अगले 5 वर्ष के लिए दिये जाएंगे।मंत्री श्रीमती सिंधिया ने केन्द्रीय मंत्री श्री धर्मेन्द्र प्रधान का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हॉकी की नर्सरी नाम से प्रसिद्ध राजधानी भोपाल में महिला हॉकी प्रतियोगिता का यह आयोजन उभरते हॉकी खिलाड़ियों और हॉकी प्रेमियों के लिए एक सुखद सौगात होगी।




Leave a Reply