भोपाल दक्षिण पश्चिमः INC-BJP दोनों के लिए भारी, PC के सामने संजीव तो बीजेपी में आधा दर्जन आमने-सामने
Sunday, 24 September 2023 7:19 PM adminNo comments
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में सत्ताधारी भाजपा और साढ़े तीन साल पहले सत्ता से बेदखल हुई कांग्रेस दोनों के लिए राजधानी की एक सीट भोपाल दक्षिण पश्चिम ने परेशानियों का पहाड़ खड़ा कर रखा है। जहां कांग्रेस के लिए मौजूदा विधायक पीसी शर्मा के सामने संजीव सक्सेना, अमित शर्मा दमदारी से खड़े हैं तो भाजपा में शैलेंद्र शर्मा, सीमा सिंह, अनिल अग्रवाल, सीमा सिंह के बाद अब पूर्व विधायकगण उमाशंकर गुप्ता-सुरेंद्र नाथ सिंह के जोरशोर के साथ दावेदारी ने मुश्किलें पैदा कर दी हैं। पढ़िये रिपोर्ट।
भोपाल दक्षिण पश्चिम विधानसभा सीट कर्मचारी बहुल वोट वाली है और यहां वही विधायक बनाते व हराते हैं। इस बार यहां भाजपा और कांग्रेस दोनों के लिए प्रत्याशी चयन में बेहद मुश्किलें आने वाली हैं। पार्टियां इस बार चुनाव आयोग द्वारा तारीख घोषित का ऐलान करने के पहले प्रत्याशियों के नाम तय करने की नई परंपरा खड़ी कर रही हैं लेकिन भोपाल दक्षिण पश्चिम विधानसभा क्षेत्र इस परंपरा में बाधा बन सकता है। कांग्रेस में संजीव-अमित अड़े, पीसी संकट में कांग्रेस में व्यापमं कांड में क्लीनचिट मिलने के बाद टिकट की दावेदारी कर रहे इंजीनियरिंग इंस्टीट्यूट के संचालक संजीव सक्सेना और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी खेमे के अमित शर्मा पूरी दमदारी के साथ दावेदारी कर रहे हैं। संजीव सक्सेना कुछ बड़े कार्यक्रम भी करा चुके हैं और आज उनके समर्थक कमलनाथ के बंगले पर उन्हें टिकट देने के लिए बड़ी संख्या में पहुंचे थे। शर्मा जिला अध्यक्ष नहीं बनाए जाने के बाद इस सीट से टिकट की प्रबल दावेदारी कर रहे हैं और उनका कहना है कि उनसे लगातार वादा किया जा रहा है। हर मौके पर अगली बार का वादा कर उन्हें बैठा दिया जाता है। इन दोनों की दावेदारी से मौजूदा विधायक पीसी शर्मा का टिकट संकट में पड़ता नजर आ रहा है। भाजपा में आधा दर्जन नेता लाइन में वहीं, भाजपा के लिए भी इस सीट पर किसी एक को प्रत्याशी बनाने में भारी दिक्कत आने वाली है। यहां वरिष्ठ नेता शैलेंद्र शर्मा, महिला मोर्चे की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सीमा सिंह, भोपाल विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अनिल अग्रवाल, राहुल कोठारी अब तक दावेदारों में थे लेकिन पूर्व विधायक उमाशंकर गुप्ता-सुरेंद्रनाथ सिंह भी क्षेत्र में सक्रिय हो गए हैं। सुरेंद्र नाथ सिंह ने तो पत्रकारों से चर्चा करते हुए अपनी ताल ठोंक दी है तो उमाशंकर गुप्ता कुछ महीनों से क्षेत्र में कार्यक्रम कराते हुए टिकट की दावेदारी कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार को रतलाम जिले के शासकीय भगत सिंह महाविद्यालय जावरा में आयोजित राज्य स्तरीय सोयाबीन भावांतर योजना कार्यक्रम में सिंगल क्लिक के माध्यम से 3.77 लाख किसानों के खात - 27/12/2025
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत अंतरिक्ष, उद्योग, रक्षा सहित सभी क्षेत्रों में विश्व में अपनी उपलब्धियों का परचम लहरा रहा है। राज्य स - 27/12/2025
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को सतना में शासकीय मेडीकल कॉलेज में 383 करोड रूपये की लागत से निर्मित होने वाले 650 बिस्तरीय नवीन चिकित्सालय भवन का भूमि-पूजन किया। चिकित्सालय भवन का निर्मा - 27/12/2025
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि हम भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मशती वर्ष मना रहे हैं। अटल जी के जन्मशती वर्ष में ही मध्यप्रदेश का रीयलस्टिक डेवलपमेंट (अभ्युदय) हो रहा है। हम - 27/12/2025
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सिख धर्म के दशम गुरु और खालसा पंथ के संस्थापक श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि गुरु गो - 27/12/2025
Leave a Reply