-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
भारतीय वायुसेना का एयर शोः भोपाल के आसमान पर विमानों व हेलीकॉप्टर का दो घंटे गर्जना कर हैरतअंगेज प्रदर्शन
भारतीय वायुसेना के शनिवार को भोपाल के आसमान पर एयर शो किया। वायुसेना के लड़ाकू, परिवहन विमान और हेलीकॉप्टरों ने हैरतअंगेज प्रदर्शन किए। आसमान की ऊंचाई के बाद अचानक बड़ी झील की सतह की ओर उड़ान भरी तो बोटक्लब और वीआईपी रोड पर शो को देख रहे लोगों की दिल की धड़कनें रुक गईं। पढ़िये रिपोर्ट।
भारतीय वायुसेना के शनिवार को भोपाल के आसमान पर एयर शो में आसमान पर जिमनास्ट की तरह कई करवटें बदलते हुए लड़ाकू विमानों ने लोगों की सांसे रोक दीं। भोपाल का आसमान में करीब दो घंटे तक वायुसेना के विमानों व हेलीकॉप्टरों की गर्जना कर प्रदर्शन करते रहे। वायुसेना के विमानों और हेलीकॉप्टरों ने आसमान की ऊंचाई के बाद अचानक बड़ी झील की सतह की ओर उड़ान भरी तो बोटक्लब और वीआईपी रोड पर जिस तरह आसमान में जांबाज प्रदर्शन किया, उससे हर भारतीय सेना के क्षमताओं पर गर्व महसूस होता है। प्रदर्शन में वायुसेना के विमानों व हेलीकॉप्टरों ने दिलो-दिमाग को हिलाकर रख दिया।

सूर्यकिरण के आसमान में प्रदर्शन को लोगों ने सराहा
सूर्यकिरण के इस प्रदर्शन से दर्शकों के दिलों की धड़कनें कम-ज्यादा होती रहीं। भोपाल के विंग कमांडर आलोक भी इस हैरतअंगेज प्रदर्शन में करने वाली टीम का हिस्सा बने। भारतीय वायुसेना के विमानों और हेलीकॉप्टरों ने एयर शो के कारण भोपाल की कई सड़कों पर यातायात को परिवर्तित कर दिया गया और वहां एयर शो को देखने के लिए दर्शकों का स्थान सुरक्षित किया गया था। इससे वीआईपी रोड, बोट क्लब और श्यामला हिल्स की तरफ जाने वाली सड़कों पर ट्रैफिक कई घंटे तक रेंगते हुए चला। लोगों ने यातायात में फंसे होने के बाद भी एयर शो का आनंद उठाया।
Posted in: bhopal news, Uncategorized, अन्य, दुनिया, देश, मध्य प्रदेश, मेरा मध्य प्रदेश, राज्य
Tags: bhopal, bhopal hindi news, bhopal khabar, india, madhya pradesh, madhya pradesh . india




Leave a Reply