-
दुनिया
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
भाजपा सरकार की योजनाये, महज वोट पाने का अस्त्र नहीं- तोमर
देश की राजनीति में कई दर्शन है कई विचारधारा है और इसी के बीच पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने इस देश के राजनीति में एकात्मक मानव दर्शन देश के सामने रखा। एकात्म मानव दर्शन एक लम्बे कालखंड तक प्रसिद्धि नहीं पा सका क्योंकि पंडितजी जनसंघ के नेता थे। उस समय भारत की सरकार एकात्म मानव दर्शन के कुछ अंशों को स्वीकार कर के देश और समाज में सकारात्मक बदलाव और राजनीतिक शुचिता ला सकती थी, पर सरकार को ये डर था की अगर एकात्म मानव दर्शन प्रसिद्ध हो गया तो इसका पूरा श्रेय जनसंघ और पंडित दीनदयाल उपाध्याय को जाएगा। यह कांग्रेस कभी नहीं चाहती थी ! मगर सत्य सत्य होता है आज सिर्फ भारत ही नहीं वरन् विश्व के अनेक देश ये मानने हेतु बाध्य है की पंडितजी का एकात्म मानव दर्शन ही विश्व में शांति स्थापित करने हेतु श्रेष्ठकर है ! ये बात केंद्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने उज्जैन में आयोजित पालक संयोजक सम्मलेन में समापन सत्र के दौरान कही !
उज्जैन नगर भाजपा का पालक एवं संयोजक सम्मलेन जिलाध्यक्ष विवेक जोशी की अध्यक्षता में त्रिवेणी स्थित आंजना परिसर पर आयोजित किया गया , ये सम्मलेन तीन सत्रों में आयोजित किया गया। प्रथम सत्र को संभागीय संगठन मंत्री प्रदीप जोशी ने एवं द्वतीय सत्र को विवेक जोशी एवं नेमीचंद जैन ने लिया ! सम्मलेन में मुख्य अतिथि के रूप में केन्द्रीय मंत्री तोमर एवं विशेष अतिथि के रूप में संभागीय संगठन मंत्री प्रदीप जोशी एवं नगर भाजपा के प्रभारी नेमिचन्द जैन शामिल हुए !




Leave a Reply