मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने चुनाव की तारीखों के ऐलान होने के बाद अपने 57 प्रत्याशियों की एक और सूची जारी कर दी जिसमें सभी विधायक शामिल हैं। इस तरह भाजपा ने अब तक 136 विधानसभा प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। इस चौथी सूची में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और उनके मंत्रिमंडल के 24 साथियों को भी टिकट मिल गया है। दो विधायकों के आपस में विधानसभा क्षेत्र बदले गए हैं। पढ़िये पूरी रिपोर्ट।
निर्वाचन आयोग ने सोमवार दोपहर में मध्य प्रदेश सहित पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखें घोषित की थीं और इन तारीखों के ऐलान के बाद भाजपा ने शाम को विधानसभा चुनाव के प्रत्याशियों की चौथी सूची जारी कर दी। इस सूची में भाजपा ने जयसिंह नगर और जैतपुर की दो विधानसभा सीटों के विधायकों के टिकट आपस में बदल दिए हैं। जयसिंहनगर से अभी जयसिंह मरावी विधायक हैं जिन्हें जैतपुर में प्रत्याशी बनाया गया है तो जैतपुर की विधायक मनीषा सिंह को जयसिंह नगर विधानसभा सीट से पार्टी ने अपना उम्मीदवार घोषित किया है।
सीएम फिर बुदनी से मैदान में भाजपा की चौथी सूची में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का टिकट भी घोषित किया गया है और उन्हें बुदनी से ही फिर प्रत्याशी बनाया गया है। उनके मंत्रिमंडल के 24 मंत्रियों को भी टिकट दिया गया है जिनमें गोपाल भार्गव, नरोत्तम मिश्रा, विजय शाह, भूपेंद्र सिंह, गोविंद सिंह राजपूत, तुलसीराम सिलावट, कमल पटेल, बिसाहूलाल सिंह, जगदीश देवड़ा, राजेंद्र शुक्ल, विश्वास सारंग, अरविंद सिंह भदौरिया, प्रद्युमन सिंह तोमर, डॉ. प्रभूराम चौधरी, राजवर्धन सिंह दत्तीगांव, बृजेंद्र प्रताप सिंह, मीना सिंह, रामकिशोर कांवरे, मोहन यादव, ओमप्रकाश सकलेचा, हरदीप सिंह डंग, प्रेमसिंह पटेल, भारत सिंह कुशवाहा और राहुल सिंह लोधी शामिल हैं।
67 विधायकों के टिकट पर मंथन भाजपा में अब 94 विधानसभा सीटों पर प्रत्याशी का चयन शेष बचा है जिनमें से 70 पर मौजूदा विधायक हैं। मौजूदा 70 विधायकों में से आकाश विजयवर्गीय, जालम सिंह पटेल के परिवार से एक-एक सदस्य को टिकट मिल गया है तो उन्हें अब टिकट मिलने की संभावना बहुत कम है तो सीधी के विधायक केदारनाथ शुक्ला का टिकट काटकर पहले ही सांसद रीती पाठक और नारायण त्रिपाठी की जगह श्रीकांत चतुर्वेदी को दिया जा चुका है। इस तरह 66 विधायकों के टिकट पर विचार किए जाने की संभावना है। टिकट काटे जाने के बाद केदार शुक्ला और नारायण त्रिपाठी दोनों ने ही बागी तेवर अपनाए हुए हैं।
सिंधिया समर्थक मंत्रियों को भी टिकट 57 विधायकों को टिकट देते हुुए भाजपा ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थक मंत्रियों को चुनाव मैदान में उतारा है। जिन सिंधिया समर्थक मंत्रियों को टिकट दिया गया है उनमें तुलसीराम सिलावट, गोविंद सिंह राजपूत, प्रद्युमनसिंह तोमर, डॉ. प्रभूराम चौधरी और राजवर्धन सिंह दत्तीगांव शामिल हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार को गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री श्री हिमंत बिस्वा सरमा के साथ वन्य जीवों के आदान-प्रदान को लेकर चर्चा की। दोनों राज्यों के बीच में सहमति बनी - 08/01/2026
परिवहन मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह ने नई दिल्ली पहुंचकर केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी से सौजन्यर मुलाकात की। इस दौरान परिवहन मंत्री श्री सिंह ने मध्यप्रदेश में र - 08/01/2026
पंचायत, ग्रामीण विकास एवं श्रम मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने विभागीय राज्यमंत्री राधा सिंह एवं वरिष्ठ अधिकारियों के साथ विभाग द्वारा संचालित समस्त योजनाओं की गहन समीक्षा की। इस बैठक में उन्होंने - 08/01/2026
विद्यार्थियों को बेहतर,आधुनिक एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार द्वारा निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। केंद्र सरकार की महत्त्वाकांक्षी पीएमश्री (प्रधानमंत्री स्कूल्स फॉर - 08/01/2026
Leave a Reply