-
दुनिया
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
प्रतिष्ठित VIT ग्रुप के सीहोर कॉलेज में कुप्रबंधन से नाराज छात्रों का हंगामा, गाड़ियां जलाईं, तोड़फोड़…जांच कमेटी बनी
-
Buddhist Architecture में डर और साहस का दर्शनः Sanchi University में Scholars के शोधपत्रों के विचार
-
भगवान महाकाल की अगहन माह की पहली सवारी निकली, सवारी के पहले अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी, अभिनेता सुधांशु पांडे ने किए दर्शन
उज्जैन के महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग में भगवान महाकाल की सोमवार को अगहन माह के सोमवार को भस्म आरती में फिल्मी हस्तियों ने महाकाल के दर्शन किए तो अगहन माह की पहली सवारी के लिए भगवान चंद्रमोलीश्वर महाकाल की नगरी में शहर भ्रमण के लिए निकले। देखिये वीडियो और फोटो में महाकाल के दिव्य दर्शन।
भगवान चंद्रमोलीश्वर की पहली सवारी शुरू होने के पहले भगवान की विधिवत रूप से पूजा अर्चना की गई। कलेक्टर और एसपी ने भगवान की पूजा की तो कई अन्य श्रद्धालुजनों ने भी भगवान को पुष्प अर्पित कर पूजा की। इसके बाद रजत पालकी में भगवान चंद्रमोलीश्वर को विराजित करके शहर भ्रमण के लिए सवारी के रूप में ले जाया गया। पुलिस बैंड सवारी के आगे आगे चला तो पीछे भक्तगण महाकाल की जयकार के नारे लगाते हुए चले।
शिल्पा शेट्टी-सुंधाशु पांडे ने दर्शन किए
फिल्म अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और टीवी सीरियल अनुपमा में वनराज की भूमिका निभाने वाले अभिनेता सुधांशु पाण्डे ने भी श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किये। शिल्पा शेट्टी-सुधांशु पांडे से महाकाल की पूजा पुरोहित पीयूष चतुर्वेदी व विपुल चतुर्वेदी ने सम्पन्न कराई।
Posted in: bhopal, bhopal news, Uncategorized, अन्य, देश, धर्म व संस्कृति, फिल्मी, मध्य प्रदेश, मेरा मध्य प्रदेश, राज्य
Tags: bhopal, bhopal hindi news, bhopal khabar, bhopal khabar samachar, india, madhya pradesh, madhya pradesh . india




Leave a Reply