-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
बेटी के मान सम्मान की बात पाठ्यक्रम में शामिल करेंगेः सीएम
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंदसौर, सतना में बच्चियों के साथ हुए दुष्कर्म की घटनाओं पर कहा है कि पेटी के मान सम्मान की बात हमारे पाठ्यक्रम में शामिल करेंगे। उन्होंने मुख्य न्यायाधीश से आग्रह किया है कि फास्टट्रेक कोर्ट में सुनवाई कराएं जिससे दरिंदों को फांसी की सजा हो सके।सीएम इंदौर में मंदसौर की आठ साल की बच्ची के स्वास्थ्य का हाल जानने वे अस्पताल भी पहुंचे। उन्होंने कहा कि वे बच्ची के स्वास्थ्य की जानकारी फोन पर लगातार ले रहा था और अब बेटी के स्वास्थ्य में तेजी से सुधार हो रहा है। डॉक्टर भी इससे संतुष्ट हैं। बेटी तेजी से ठीक हो रही है। बाल सुलभ स्वभाव से सबसे घुल मिल गयी है। मैं संतुष्ट हूँ इलाज बेहतर चल रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि वो अपनी मम्मी पापा की बेटी तो है ही मेरी और मप्र की भी है। उसका भविष्य मेरी जिम्मेदारी है इसकी व्यवस्था हम करेंगे। उन दरिंदो को जल्दी फांसी के फंदे पर पहुचाने के लिए पुलिस प्रशासन अपना काम कर रहा है। बच्ची बयान देने की स्थिति में है। उन्होंने कहा एक और बेटी एयर एम्बुलेंस से सतना से दिल्ली भेजी है और उसके पढ़ाई और इलाज पर हम खयाल रखेंगे। समाज मे कुछ लोग होते है जो हमे शर्मशार करते है। आज आधुनिक टेक्नोलॉजी के कारण पोर्न फिल्मों के कारण बच्चे गलत दिशा में बढ़ते है। बेटी के मान सम्मान की बात पाठ्यक्रम में शामिल करेंगे। बेटी बचाओ अभियान में नई चीज जोड़ेंगे।




Leave a Reply