बीएमएस द्वारा कर्मचारियों की व्यथा निवारण

भारतीय मजदूर संघ द्वारा 20 अक्टूबर 2018 को भेल भोपाल के कर्मचारियों की व्यथा का निवारण, 8वें वेज रिविजन एवं बोनस संबंधी विषयो पर प्रात: 6:30 बजे से सभी गेटों पर  बुलेटिन बाँटा गया एवं शाम 4 बजे बीएमएस कार्यालय में संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें बीएमएस द्वारा सौपे चार्टर ऑफ़ डिमांड के अनुरूप कर्मचारियों के वेज रिविजन करने, नियुन्तम 40,000/- की बोनस एवं ग्रेड के अनुसार देने तथा इन व्यथा का निवारण हेतु कर्मचारियों से सुझाव लेकर  शामिल किया गया है:-
1. अनुकंपा नियुक्ति प्रारंभ करने।
2. 2009 व बाद के भर्ती कर्मचारियों को ढाई इंक्रीमेंट का लाभ देने।
3. वर्ष 1980 के बाद व जुलाई 1998 के पूर्व भर्ती हुए कर्मचारियों की ढाई वर्ष के स्थान पर एक वर्ष में नियमित कर समस्त लाभ देने।
4. 2006 बैच के कर्मचारियों को 9 माह के एरियर का लाभ देने।
5. महिला कर्मचारियों को केंद्र सरकार द्वारा निर्देशित सीसीएल का लाभ देने।
6. 1.1.07 के बाद भर्ती कर्मचारियों को डीआर की जगह A3 के बेसिक का लाभ देने।
7. दिसम्बर 2011 के कर्मचारियों को ढाई वर्ष की जगह दो वर्ष में पदोन्नत करने।
8. हज़ार्डस भत्ता प्रारम्भ करने।
9. पुनरीक्षित हैवी मशीन भत्ता प्रारम्भ करने।
10. बंद किये स्पेशल CL प्रारम्भ करने एवं नई रिवार्ड स्किम नियुन्तम दस हजार देने।
बीएमएस की संगोष्ठी में कर्मचारियों द्वारा अस्पताल, टाउनशिप एवं स्कूल संबधी भी सुझाव दिए गए। जिसको यूनियन के एजेंडे में शामिल किया गया है।
इन सभी विषयों पर 22 अक्टूबर को बीएमएस के सेंट्रल लीडर एवं सभी यूनिटों के अध्यक्ष महामंत्री के समक्ष मंथन किया जायेगा और आगामी व्यथा निवारण उच्च स्तरीय की 24 अक्टूबर को एवं संयुक्त समिति की 26 अक्टूबर के बैठक में उठाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today