बाईक सवारों ने दिया राष्ट्रीयता का संदेश

सहकारिता, भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री विश्वास सारंग ने सैकड़ों बाइकों के साथ करोंद में  तिरंगा यात्रा निकाली। तिरंगा यात्रा में ट्राईकलर पगड़ी और हाथों में तिरंगा थामे सभी वर्गों, समुदाय के लोगों ने भाग लिया। तिरंगा यात्रा में तीन कतारों में बाईक सवार पूरी तरह अनुशासित बद्ध होकर चल रहे थे। राज्य मंत्री श्री सारंग मोटर साईकिल पर सवार होकर पूरी यात्रा में चले। तिरंगा यात्रा छोला मंदिर से प्रारंभ होकर रसधाम गार्डन पर सम्पन्न हुई|  पूरे यात्रा मार्ग में नागरिकों ने मानव श्रंखला बनाकर पुष्पवर्षा से यात्रा का स्वागत किया l   गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित तिरंगा यात्रा में 69 स्वागत मंच बनाए गए। करोंद क्षेत्र के 5 वार्डों से कार्यकर्ताओं ने तिरंगा यात्रा में 5 वाहिनी के रूप में भाग लिया।  श्री सारंग स्वयं तिरंगा लेकर छोला मंदिर से रसधाम गार्डन तक पूरी यात्रा में शामिल रहे। राज्य मंत्री ने कहा कि राष्ट्र प्रेम, देश भक्ति की भावना जगाने  और निष्ठावान अनुशासित, समर्पित नागरिक के मूल्यों की प्रेरणा देने के लिए तिरंगा यात्रा का भव्यता और उत्साह के साथ तिरंगा यात्राओं का आयोजन हुआ। पहली यात्रा 25 जनवरी को सुभाष नगर और स्टेशन मंडल की निकाली जा चुकी है। 30 जनवरी को करोंद मंडल की तिरंगा यात्रा निकाली गयी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today