-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
बसपा-सपा और लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी घोषित
बहुजन समाज पार्टी ने 29 प्रत्याशियों की दूसरी, समाजवादी पार्टी ने तीसरी सूची में नौ प्रत्याशियों और लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी ने छह प्रत्याशियों की सूची घोषित कर दी। सपा के प्रदेश प्रवक्ता यश यादव ने बताया कि मप्र विधानसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी ने अपनी तीसरी सूची जारी की हैं। इसमें राजगुरु यादव को जिला शिवपुरी की पोहरी, बच्छ राज सिंह यादव को जिला गुना की बमोरी, रामनिवास उरमलिया को जिला सतना की मैहर, पंडित बी के बौहरे जिला भिंड की अटेर, रति भान सिंह यादव को जिला अशोकनगर की मुंगावली, नरेन्द्र प्रताप सिंह को जिला सीधी की सिहावल, डॉ शिशुपाल सिंह यादव को जिला टीकमगढ़ की पृथ्वीपुर, प्रहलाद सिंह लोधी को जिला पन्ना की पवई, श्रीमती शिखा सिंह को जिला सिंगरौली की सिंगरौली विधानसभा से समाजवादी पार्टी प्रत्याशी घोषित किया गया है।
वहीं बसपा ने दूसरी सूची में 29 प्रत्याशियों की सूची जारी की जिसे मिलाकर अब तक पार्टी 50 प्रत्याशियों की घोषणा कर चुकी है। मौजूदा बलवीरसिंह डंडौतिया, सत्यप्रकाश, शीला त्यागी और उषा चौधरी सहित पूर्व विधायक रामलखन सिंह पटेल व रामगरीब कौल और भोपाल की बैरसिया से अनीता अहिरवार को प्रत्याशी बनाया है।
लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय संरक्षक रघु ठाकुर ने छह प्रत्याशियों की घोषणा की। अटेर (भिंड) श्याम सुंदर सिंह यादव, विजयराघवगढ़ (कटनी) से विंधेश्वरी पटेल, भोपाल दक्षिण-पश्चिम से अजय श्रीवास्तव, बैरसिया से श्रीमती नर्वदी बाई, छतरपुर से श्रीमती नाज़नीन बेगम और पन्ना से रमजान चौहान प्रत्याशी बनाए हैं।




Leave a Reply