-
दुनिया
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
प्रतिष्ठित VIT ग्रुप के सीहोर कॉलेज में कुप्रबंधन से नाराज छात्रों का हंगामा, गाड़ियां जलाईं, तोड़फोड़…जांच कमेटी बनी
-
बच्चे सपने साकार न होने पर निराश न हों
राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल से राजभवन में नेतृत्व विकास शिविर में शामिल अनुसूचित जाति-जनजाति वर्ग के छात्र-छात्राओं ने भेंट की। राज्यपाल ने छात्र-छात्राओं से कहा कि अपने भविष्य के सपने को साकार करने का प्रयास करो। अगर सपना पूरा न हो तो निराश न हो, ईश्वर पर भरोसा रखो, वह जरूर कोई दूसरा रास्ता निकालेगा। उन्होंने कहा कि हमें शिक्षा प्राप्त करने के साथ-साथ आचार, विचार, चरित्र और व्यवहार सुधारने पर भी ध्यान देना चाहिए। उच्च शिक्षा और अच्छे चरित्र के द्वारा ही आप अपना भविष्य उज्जवल बना सकते हो और देश का नेतृत्व कर सकते हो। राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने बच्चों को घड़ी, पुस्तकें और चाकलेट भेंट की। राज्यपाल श्रीमती पटेल ने छात्र-छात्राओं से कहा कि आपको यह संकल्प लेकर जाना चाहिए कि हम पानी की बचत करेंगे, थाली में खाना नहीं छोड़ेंगे और जितना खा सकें, उतना ही लेंगे। उन्होंने कहा कि अपव्यय से न जाने कितने गरीब बच्चों का पेट भर सकता है, बचे हुए पानी को पेड़ में डालने से पेड़ों को सूखने से बचाया जा सकता है। उन्होंने बच्चों को पर्यावरण सुधारने और स्वच्छता अभियान में भागीदार बनने के लिये प्रेरित किया। राज्यपाल ने कहा कि राजभवन बच्चों के लिए हमेशा खुला रहेगा। आदिम जाति एवं अनुसूचित कल्याण राज्य मंत्री श्री लाल सिंह आर्य ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार अनुसूचित जाति और जनजाति क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को नेतृत्व विकास शिविर के माध्यम से मुख्यधारा से जुड़ने की प्रेरणा दे रही है। प्रदेश सरकार ने छात्र-छात्राओं के विकास के लिए अनेक कार्यक्रम बनाये हैं। शिविर में भाग लेने वाली कुमारी ज्योति रावत (देवास), कुमारी शिवानी कोली (जबलपुर) और राजकुमार (इंदौर) ने राज्यपाल से अपनी जिज्ञासानुसार प्रश्न किये। राज्यपाल ने बच्चों के प्रश्नों का विस्तार से उत्तरदिया। mइस अवसर पर राज्यपाल के प्रमुख सचिव डॉ. एम.मोहन राव, प्रमुख सचिव द्वय श्री आशीष उपाध्याय, और श्री एस.एन. मिश्रा एवं आयुक्त श्रीमती दीपाली रस्तोगी उपस्थित थीं।




Leave a Reply