-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
बच्ची के समर्थन में निकला प्रदेश का हरेक नागरिक
मंदसौर की घटना के खिलाफ प्रदेशभर में जनाक्रोश, भोपाल-इंदौर में कैंडिल मार्च
मध्यप्रदेश के मंदसौर में आठ साल की बच्ची के साथ 26 जून को हुए गैंगरेप मामले में दूसरे आरोपी आसिफ को शुक्रवार शाम पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसकी पेशी और घटना को लेकर जनाक्रोश व्याप्त है। घटना के विरोध में भोपाल में पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी तो इंदौर में सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के नेतृत्व में केंडिल मार्च निकाला। इस मामले में 376 DA और 5जी /6 धाराएं बढ़ा दी गई है। इन धाराओं के तहत मृत्युदंड तक की सजा का प्रावधान है। गौरतलब है कि 21 अप्रैल से अस्तित्व में आई इन धाराओं के तहत यह प्रदेश का पहला मामला है जिसमें आरोपियों को फांसी की सजा सुनाई जा सकता है। कोतवाली थाने में दर्ज 7 वर्षीय छात्रा की गुमशुदगी के मामले में पहले 363 के तहत मामला दर्ज किया गया था। बालिका के मिलने के बाद अपहरण की धारा के साथ 366 376(2)m 376 ab 307 5l/6 5!R/6 5m/6 दर्ज की गई है।
आरोपियों की सुनवाई प्रथम श्रेणी न्यायाधीश शबनम मंसूरी की कोर्ट के तहत की जा रही है पुलिस डायरी पेश होने पर इस मामले को पास्को एक्ट के तहत गठित विशेष न्यायालय में निशा गुप्ता की कोर्ट में सुनवाई चलेगी। पुलिस इस मामले में 15 दिनों में डायरी पेश करेगी और फास्ट ट्रैक कोर्ट में आरोपियों को जल्द से जल्द सजा दिलाए जाने का प्रयास किया जाएगा।
भोपाल जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा रोशन पुरा चौराहे पर पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी के नेतृत्व में कांग्रेस जनों ने कैंडल मार्च निकालकर शिवराज सरकार का विरोध किया ओर अपराधियों को फासी की सजा की मांग की। मप्र चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष ज्योतिरादित्य सिंधिया की अगुवाई में मन्दसौर की बेटी के सम्मान और न्याय के लिये इंदौर में नेहरू प्रतिमा से गांधी प्रतिमा तक ‘कैंडल मार्च’ निकाला। पीड़ित बेटी के शीघ्र स्वास्थ्य की कामना की और दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग की




Leave a Reply