-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
बच्ची का इलाज दिल्ली-मुंबई में कराने की मांग
मंदसौर में मासूम बालिका के साथ हुए जघन्य दुष्कर्म के बाद उसके इलाज को लेकर कांग्रेस ने मांग की है कि दिल्ली या मुंबई के किसी अस्पताल में कराया जाए। बेहतर इलाज से उसे जल्दी स्वास्थ्य लाभ मिलेगा और वह तकलीफ से बाहर आ सकेगी। इधर, एमवाय अस्पताल में बच्ची को देखने पहुंचे भाजपा सांसद सुधीर गुप्ता के पहुंचने पर भाजपा विधायक सुदर्शन गुप्ता ने परिजनों से कहा नेताजी टाइम निकालकर यहां आए हैं तो उन्हें धन्यवाद दो, इससे सोशल मीडिया पर भाजपा नेता पर जमकर नाराजगी बरसी।वहीं, बालिका को न्याय दिलाने के लिए 30 जून को इंदौर में निकलने वाले केंडिल मार्च में ज्योतिरादित्य सिंधिया भी शामिल होने जा रहे हैं।मंदसौर में मासूम बच्ची के साथ घटी रैप की अमानवीय घटना की पीडिता का हाल जानने म.प्र. चुनाव प्रचार अभियान समिति , महिला प्रभार की प्रभारी श्रीमती अर्चना जयसवाल एवं पूर्व विधायक तुलसी सिलावट आज इंदौर के एमवाय अस्पताल पहुंचे| जायसवाल ने इस अमानवीय घटना की घोर भर्त्सना करते हुए कहा की बच्ची की हालत बहुत ही नाज़ुक है, सरकार पहले से अमानवीय स्थिति से गुज़र चुकी बच्ची के साथ उसके स्वस्थ की असली हालत घुपाकर अपना अमानवीय चेहरा पुनः दिखा रही है, जो की हकीकत में उसका असली चेहरा है |




Leave a Reply