-
दुनिया
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
प्रतिष्ठित VIT ग्रुप के सीहोर कॉलेज में कुप्रबंधन से नाराज छात्रों का हंगामा, गाड़ियां जलाईं, तोड़फोड़…जांच कमेटी बनी
-
फार्मासिस्ट्स की हड़ताल से प्रभावित नहीं होंगी चिकित्सा सेवाएँ
स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत कार्यरत नियमित फार्मासिस्ट्स के हड़ताल पर जाने की स्थिति में भी स्वास्थ्य सेवाओं को प्रभावित होने नहीं दिया जाएगा। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत कार्यरत फार्मासिस्ट्स को नियोजित कर स्वास्थ्य सेवा प्रदायगी तंत्र को सुचारु रूप से चलाया जाएगा। इस आशय के निर्देश मिशन संचालक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिलों को जारी कर दिये गये हैं।नियमित विभागीय फार्मासिस्ट्स की हड़ताल की स्थिति में प्रदेश के नागरिकों को समुचित स्वास्थ्य सेवाएँ सुचारु रूप से उपलब्ध कराने के लिये विभाग ने अग्रिम कार्यवाही करते हुए सभी वैकल्पिक प्रबंध सुनिश्चित किये हैं। समस्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों को विस्तृत निर्देश जारी किये गये हैं। उन्हें संस्थावार एनएचएम के अंतर्गत कार्यरत फार्मासिस्ट्स को कार्यभार सौंपने की हिदायत भी दी है।



